शादी से पहले बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बचपन की ख्वाहिश का किया जिक्र; जानें क्या बोले निरहुआ?
Amrapali Dubey On Motherhood: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो पर एक्ट्रेस ने शादी के पहले मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में निरहुआ को बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम्रपाली ने बताई अपनी इच्छा
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दूसरे एपिसोड में आम्रपाली, निरहुआ के साथ बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि वो जल्द से जल्द मां बनना चाहती है। उन्होंने निरहुआ को बताया कि वह एक बेटी गोद लेना चाहती हैं। यह सुनकर निरहुआ हैरान रह गए। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि उनके मन में यह बात कहां से आई? इसपर आम्रपाली ने कहा कि वह हमेशा से यह चाहती थीं।
मुझे एहसास हुआ मैं यही चाहती हूं
निरहुआ को अपनी बात समझाते हुए आम्रपाली ने आगे कहा, ‘ये एक दिन की बात नहीं है। मैं बहुत पहले से ऐसा चाहती हूं। मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है। मैं बच्चों के सारे काम कर सकती हूं। पहले मुझे लगता था ये सिर्फ फीलिंग्स है लेकिन फिर एहसास हुआ कि मैं ऐसा चाहती हूं। मेरे अंदर जो ममता है, उसे कोई बच्चा डिजर्व करता है।'
निरहुआ बोले- आसान नहीं होगा निर्णय
आम्रपाली की पूरी बात सुनने के बाद निरहुआ ने उन्हें जवाब दिया। वह बोले- 'एक बात सोच लेना ये आसान नहीं होगा। हम लोगों के भी बच्चे हैं। हम लोग काम पर इसलिए फोकस कर पाते हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को संभालने के लिए घर में कोई है। तुम एक भोजपुरी एक्ट्रेस हो सफल हो। काम के साथ बच्चे पर ध्यान कैसे रखोगी?’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे के आने के बाद वह चुनिंदा काम ही करेंगी। इसके साथ ही वह बच्चे की परवरिश में परिवार का सहयोग भी लेंगी।
क्या है 'भोजपुरी बवाल'?
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'भोजपुरी बवाल' एक भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत कुछ और भोजपुरी सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो 2 अगस्त से शुरू हुआ है।