फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akanksha Puri will be seen in Bhojpuri Action Movie agni pariksha with actor khesari Lal Yadav

Akanksha Puri: आकांक्षा पुरी की लगी लॉटरी, 'राजाराम' के बाद खेसारी की इस फिल्म में आएंगी नजर

Sat, 26 Oct 2024 01:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Oct 2024 01:57 PM IST
सार

अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अब भोजपुरी सिनेमा में जलवा बिखेरती नजर आएंगी। खेसारी के साथ 'राजाराम' के गाने 'चुम्मा चुम्मा' में बवाल काटने के बाद अब वे अभिनेता की एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Akanksha Puri will be seen in Bhojpuri Action Movie agni pariksha with actor khesari Lal Yadav
आकांक्षा पुरी-खेसारी लाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी जगत में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद आकांक्षा पुरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में किस्मत आजमा रही हैं। वे खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'राजाराम' में नजर आएंगे। फिल्म के 'चुम्मा चुम्मा' गाने में अपनी केमिस्ट्री दोनों कलाकार दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसके बाद आकांक्षा खेसारी की एक और फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेट से साझा कीं झलकियां
आकांक्षा पुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की अगली एक्शन फिल्म 'अग्नि परीक्षा' में नजर आएंगी। उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है और आज सेट से फैंस के साथ कुछ झलकियां भी साझा की हैं। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ अपडेट साझा किया है। फिल्म का मुहूर्त हाल ही में पूरा हुआ, जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई जाने-माने सितारे शामिल हुए। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akanksha Puri🧚♀️ (@akanksha8000)



'अग्नि परीक्षा' के सेट पर आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अब वे भोजपुरी सिनेमा में किस्मत आजमा रही हैं। हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में आकांक्षा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही है। फिल्म में खेसारी के साथ आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इसमें रोमांस, इमोशंस और एक्शन का जबर्दस्त डोज होगा। 
Kubera: इस दिन उठेगा 'कुबेर' की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने खास एलान के लिए तैयार किया प्रोमो वीडियो

'अग्नि परीक्षा' की कास्ट
फिल्म में खेसारी, आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, ऋतु चौहान, सोनिया मिश्रा सहित कई और सितारे भी हैं। बात करें फिल्म 'राजाराम' की तो हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें खेसारी राजा नाम के किरदार में है, जो भगवान श्रीराम की भूमिका अदा करता है और लोग उसे पूजने लगते हैं।
Govinda: 'वह हिंदी में बात करते, मुझे इंग्लिश आती थी', गोविंदा के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बोलीं नीलम कोठारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed