फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar

शिव भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंह; सावन के पहले सोमवार महादेव के दरबार में लगाई हाजिरी; देखिए तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2026 10:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Aug 2026 10:38 PM IST
सार

Akshara Singh Photos: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सावन के पहले सोमवार महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने मां नीलिमा के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

विस्तार

पवित्र सावन मास चल रहा है। आज 03 अगस्त को सावन का पहला सोमवार पड़ा। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास कर भगवान शंकर की आराधना की। कुछ लोगों ने शिवालय जाकर पूजा-अर्चना की। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी महादेव के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रही हैं। उन्होंने विशाल शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

भोजपुरी अभिनेत्री की मां व एक्ट्रेस नीलिमा सिंह भी साथ नजर आईं। शिवालय में जल-दूध अर्पित करते हुए दोनों काफी भावुक दिखीं और शिवलिंग से लिपट गईं। 

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

अक्षरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हर हर महादेव'। अक्षरा सिंह महादेव में बेहद श्रद्धा रखती हैं। बीते दिनों वे काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल भी दर्शन करने पहुंची थीं।

Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

सावन के पवित्र महीने में अक्षरा सिंह श्रद्धालुओं के लिए भक्ति गीत भी लेकर आई हैं। उनका हालिया रिलीज गाना 'मैं दीवानी महाकाल' की काफी ट्रेंड में है। 

Bhojpuri Actress Akshara singh visited Mahadev temple with her mother Nilima singh on the Sawan First Somwar
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara

अक्षरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अब बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। बीते दिनों उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' के एक गाने में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। अब वे श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed