Babita Singh Reporting: 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर केस की गुत्थी सुलझाती नजर आईं निमिषा
Babita Singh Reporting Trailer Release: अपकमिंग फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख भी घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में जो दिख रहा है उसकी कहानी कुछ तरह है। एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर बनी 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की कहानी निलंबित पुलिस अधिकारी बबीता की है, जिन्हें प्यार से बेबी कहा जाता है। वह एक ऐसी पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा दूसरों को खुश रखने और उनकी जरूरतों को खुद से पहले रखने में बिताया है। बचपन के एक दोस्त की हत्या से बेबी पूरी तरह टूट जाती हैं।
इसके बाद वह सच्चाई का पता लगाने निकल पड़ती हैं और इस सफर में उन्हें खुद को समझने का एक अनोखा मौका मिलता है।
हत्या की जांच की पृष्ठभूमि पर बनी यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म वास्तविकता, बहुआयामी किरदारों और जटिल पारिवारिक रिश्तों को सामने लाती है। यह एक ऐसी महिला की भावनात्मक और सच्ची कहानी है, जो अपनी जिंदगी को बदलने वाले फैसलों का सामना करती है।
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा।
इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है।
इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं।
फिल्म का निर्माण फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस ने एक्ट थ्री के साथ मिलकर सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्तरा और टीना थरवानी ने किया है।
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा हैं।
'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुदीप शर्मा ने कहा, 'फिल्म की कहानी एक अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन असल में यह एक ऐसी महिला की निजी यात्रा के बारे में है, जिसने हमेशा खुद को दूसरों के हिसाब से ढाला, दूसरों से मंजूरी चाही और अपनी ही जिंदगी में हमेशा पीछे रही।'