Baba Siddique: कौन हैं बाबा सिद्दीकी? वो नेता जिन्होंने शाहरुख खान-सलमान खान की कराई थी दोबारा दोस्ती
शाहरुख खान और सलमान खान की तुलना उनके सुपरस्टारडम के लिए की जाती है। दोनों अभिनेताओं के बीच आज अच्छी दोस्ती भी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वे एक-दूसरे के साथ हाई-प्रोफाइल विवाद में उलझे हुए थे। दोनों के बीच रहा मनमुटाव बाबा सिद्दीकी की वजह से खत्म हुआ था।
विस्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। बाबा सिद्दीकी का मुंबई की सियासत से लेकर बॉलीवुड तक दबदबा रहा। शाहरुख खान और सलमान खान की तुलना उनके सुपरस्टारडम के लिए की जाती है। दोनों अभिनेताओं के बीच आज अच्छी दोस्ती भी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वे एक-दूसरे के साथ हाई-प्रोफाइल विवाद में उलझे हुए थे। दोनों के बीच रहा मनमुटाव बाबा सिद्दीकी की वजह से खत्म हुआ था। सिद्दीकी ऐसे नेता थे, जिनकी इफ्तार पार्टी में बड़े सितारे जाते थे।
कैटरीना के जन्मदिन पर हुआ था झगड़ा
बताया जाता है कि साल 2008 में कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों सितारों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद दोनों सितारों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी। किसी इवेंट में मिलना-जुलना तक बंद कर दिया।
इफ्तार पार्टी में दोबारा दोस्ती हुई
कुछ साल बाद ही दोनों सुपरस्टार्स का यह झगड़ा खत्म भी हो गया। इसका पूरा श्रेय बाबा सिद्दीकी को जाता है। ईद के मौके पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के तमाम नामचीन सितारों का जमावड़ा लगता था। साल 2013 में सलमान और शाहरुख की बीच की दूरियां सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में खत्म हुईं। इस इफ्तार पार्टी में दोनों ने मनमुटाव को भूलाकर एक दूसरे को गले लगा लिया था।
कौन थे बाबा सिद्दीकी?
बाबा सिद्दीकी कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे और एक बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने एनएसयूआई के जरिए छात्र राजनीति से शुरुआत की थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कब क्या हुआ?
- बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाईं।
- बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियों में से दो गोली पेट में, एक सीने में लगी।
- वारदात के तुरंत बाद एनसीपी नेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.