फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assamese Filmmaker Debut Feature Film Selected For Busan Film Festival

Busan Film Festival: बुसान फेस्टिवल के लिए सेलेक्ट हुई असमिया फीचर फिल्म, निर्देशक ने कही प्रवासियों की कहानी

Wed, 20 Aug 2025 12:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

Assamese Filmmaker Maharshi Tuhin Kashyap: असम के एक निर्देशक महर्षि तुहिन कश्यप की डेब्यू फीचर फिल्म ‘कोक कोक कूककूक' बुसान फिल्म फेस्टिवल के लिए सेलेक्ट हुई। इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर ने प्रवासी लोगों की कहानी कही है।

विज्ञापन
Assamese Filmmaker Debut Feature Film Selected For Busan Film Festival
असमिया निर्देशक महर्षि तुहिन कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@the_hobo_storyteller

विस्तार

असमिया डायरेक्टर महर्षि तुहिन कश्यप की पहली फीचर फिल्म 'कोक कोक कूककूक' को दक्षिण कोरिया में होने वाले 30वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। यह फिल्म ‘विजन एशिया’ सेक्शन के तहत सेलेक्ट हुई है। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। फिल्म 'कोक कोक कूककूक’ कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह एक मैजिक रियलिज्म हॉरर ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी 
इस असमिया फीचर फिल्म की कहानी प्रवासी लोगों की जिंदगी पर है। एक शहर में रहकर यह अपनी पहचान की तलाश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी का बैकड्रॉप असम के गुवाहाटी शहर में है। डायरेक्टर महर्षि तुहिन कश्यप शॉर्ट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अपनी पहली फीचर फिल्म  'कोक कोक कूककूक’ में उन्होंने बिल्कुल अलग कहानी कही है, जो उनके दिल के काफी करीब है। वह मानते हैं कि 'कोक कोक कूककूक' फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान में होना, उनके लिए और असमिया सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Oscar Submission: FFI जल्द शुरू करेगा ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्मों का एंट्री प्रोसेस, ये हैं जरूरी शर्तें 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के लोगों काे समर्पित की फिल्म 
पीटीआई से बातचीत में डायरेक्टर महर्षि तुहिन कश्यप ने कहा, ‘यह फिल्म असम के लोगों को डेडिकेटेड है। यह शहर कभी हर तरह की विविधता को अपनाता था लेकिन अब समय और सोच दोनों बदल रही है।’ डायरेक्टर महर्षि तुहिन कश्यप ने फिल्म 'कोक कोक कूककूक’ सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में पढ़ाई के दौरान अपने आखिरी प्रोजेक्ट के तौर में बनाई थी। इसमें उन्हें फिल्म निर्देशक डॉमिनिक संगमा का गाइडेंस मिला।’  महर्षि तुहिन कश्यप की यह फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी है और इसे कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed