Oscar Submission: FFI जल्द शुरू करेगा ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्मों का एंट्री प्रोसेस, ये हैं जरूरी शर्तें
भारत की तरफ से हर साल ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर एक फिल्म भेजी जाती है। फिल्म का सेलेक्शन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया करती है। आज मंगलवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनाउंसमेंट की है कि जल्द ही ऑस्कर में भारत की तरफ से भेजी जाने वाली फिल्म के लिए एंट्री प्रोसेस शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस बार भी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑस्कर में एक ऑफिशियल एंट्री भेजेगा। इसके लिए कई फिल्मों में से एक फिल्म को सेलेक्ट किया जाएगा। इस सेलेक्शन में शामिल होने का एंट्री प्रोसेस 15 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। एंट्री प्रोसेस में शामिल होने के लिए फिल्मों को कुछ शर्तों पर खरा उतरना हाेगा।
फिल्मों में भारतीयता का रंग जरूरी
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरदौस उल हसन ने कहा, ‘यह FFI का 75वां वर्ष है। इस संस्था की स्थापना 1951 में हुई थी। वहीं इस बार 98वां ऑस्कर भी आयोजित हो रहा है। हम लोग 1957 से ऑस्कर में शामिल हो रहे हैं। ऑस्कर ने हमें भारत से एक ऐसी फिल्म चुनने का हक दिया है जो वहां पर हमारे देश को प्रेजेंट करेगी। इसलिए हमने जो पहली फिल्म भेजी थी, वह 'मदर इंडिया' थी। वहीं साल 2024 में फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर में भेजा था।’ फिरदौस उल हसन आगे कहते हैं, ‘सेलेक्शन प्रोसेस में शामिल होने वाली फिल्मों में भारतीयता होनी चाहिए। यह भारतीय मूल की फिल्म होनी चाहिए और लगभग 90 प्रतिशत फिल्म भारत में फिल्माई जानी चाहिए। ये फिल्में 60 प्रतिशत लाेकल बोली या किसी भी भारतीय भाषा में होनी चाहिए। सिनेमाघरों में भी कम से कम एक सप्ताह यह फिल्में दिखाई गई हों।’
ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara Collection: मंगलवार को कम हुई ‘सैयारा’ की कमाई, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से फिर भी आगे
इस दिन होगी ऑफिशियल फिल्म की अनाउंसमेंट
फिरदौस उल हसन ने बताया, ‘हमने (जूरी) मेंबर के सेलेक्शन के वक्त भी यह ध्यान रखा कि इसमें हर फील्ड के लोग हों। ये शख्स पॉपुलर होना चाहिए, उनके पास अनुभव होना चाहिए। साथ ही वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी होना चाहिए।’ ऑस्कर में इस साल कौन सी फिल्म भेजेगी जाएगी, इसकी घोषणा 28 सितंबर को की जाएगी।