फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashish Chanchlani Elli Avram Romantic Song Chandaniya Released Users Trolled Him For His Recent Post With Her

Chandaniya: प्रमोशन का हिस्सा थी आशीष चंचलानी की पोस्ट, एली अवराम के साथ गाना रिलीज; यूजर्स ने किया ट्रोल

Sat, 19 Jul 2025 12:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

Ashish Chanchlani and Elli Avram Song out: आशीष चंचलानी और एली अवराम के अफेयर की खबरों की सच्चाई अब सामने आ गई है। दोनों का नया रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Ashish Chanchlani Elli Avram Romantic Song Chandaniya Released Users Trolled Him For His Recent Post With Her
आशीष चंचलानी और एली अवराम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

पिछले दिनों यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अभिनेत्री एली अवराम के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी साथ में कैप्शन में फाइनली लिखा था। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोगों ने दोनों को बधाई भी दे दी थी। लेकिन अब इस पोस्ट की सच्चाई सामने आ गई है और दोनों का नया गाना रिलीज हुआ है। जिससे पता चलता है कि आशीष की पोस्ट प्रमोशन का हिस्सा थी।

विज्ञापन

रोमांटिक सॉन्ग ‘चंदनिया’ हुई रिलीज
आशीष चंचलानी की एली अवराम के साथ रोमांटिक पोस्ट उनके अफेयर की कंफर्मेशन नहीं बल्कि उनके नए गाने ‘चंदनिया’ के प्रमोशन का हिस्सा मात्र थी। आज एली अवराम और आशीष चंचलानी का नया गाना रिलीज हो गया है। ‘चंदनिया’ नाम का ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें एली और आशीष रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के रिलीज होते ही ये साफ हो गया है कि आशीष इस गाने का प्रमोशन कर रहे थे और वो फोटो भी इस गाने का ही एक हिस्सा मात्र थी।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

विज्ञापन
विज्ञापन



नेटिजेंस ने किया ट्रोल
इस गाने के रिलीज होते ही लोग आशीष चंचलानी पर भड़क उठे और उन्हें ट्रोल करने लगे। क्योंकि लोगों को ये पता चल गया कि आशीष का वो पोस्ट सिर्फ एक प्रमोशन था। लोगों ने आशीष चंचलानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ नेटिजेंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि चूना लगा दिया। तो कुछ ने कहा कि ये मार्केटिंग का तरीका है। सिर्फ हाइप बनाने के लिए।





यह खबर भी पढ़ेंः Elli Avram: अफेयर की चर्चाओं के बीच एली ने आशीष चंचलानी को डांटा, बोलीं- ‘चुप कर’; वीडियो हुआ वायरल

Ashish Chanchlani Elli Avram Romantic Song Chandaniya Released Users Trolled Him For His Recent Post With Her
आशीष चंचलानी और एली अवराम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विशाल मिश्रा ने दी गाने को आवाज
एली अवराम और आशीष चंचलानी के इस नए रोमांटिक गाने के बोल लिखे हैं सैय्यद कादरी ने और इसे आवाज दी है सिंगर विशाल मिश्रा ने। मिथुन के संगीत से सजे इस गीत को टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है। गाने में एली और आशीष का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed