फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun kapoor remembers his grandparents and shared emotional note on completing 4 years of sardar ka grandson

Arjun Kapoor: ‘सरदार का ग्रैंडसन’ के चार साल पूरे होने पर अभिनेता ने शेयर किया वीडियो क्लिप, लिखा भावुक नोट

Mon, 19 May 2025 08:48 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 19 May 2025 08:48 AM IST
सार

4 Years of Sardar Ka Grandson: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बीते दिन रविवार को अपनी फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ की रिलीज के चार साल पूरे कर लिए। इस मौके पर एक्टर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन
Arjun kapoor remembers his grandparents and shared emotional note on completing 4 years of sardar ka grandson
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor

विस्तार

18 मई 2021 में अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई, जिसने रविवार को अपनी रिलीज के चार साल पूरे कर लिए। इस मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा है। साथ ही हाल ही में दिवंगत हुई अपनी दादी को याद किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा। 

विज्ञापन


अर्जुन ने शेयर किया फिल्म का क्लिप
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के चार साल पूरा होने पर, बीते दिन रविवार को फिल्म का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीना गुप्ता अभिनेता की दादी के रूप में दिख रही हैं, जो उन्हें समझाती बुझाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत दादी निर्मल कपूर को याद करते हुए भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: थिएटर से सीधा यूट्यूब पर रिलीज होगी आमिर की फिल्म! एक्सपर्ट से समझें फायदे और नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टर ने अपनी दादी को किया याद
फिल्म का क्लिप साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने स्टोरी में एक नोट लिखा। उन्होंने कहा, ‘अपने दादा-दादी के लिए मैंने अपने दिल का यह छोटा सा टुकड़ा चार साल पहले बनाया था। इस फिल्म को याद करके बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मैंने दो सप्ताह पहले ही अपने आखिरी ग्रैंडपैरेंट को खोया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे चारों ग्रैंडपैरेंट्स जहां भी होंगे खुश और मुस्कुराते हुए होंगे। रब रक्खा।’ आपको बताते चलें कि इसी महीने 2 मई को 90 साल की उम्र में अभिनेता की दादी निर्मल कपूर का निधन मुंबई में हो गया था। 



यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'मध्यम वर्ग' के इंसान हैं वह, अनुभव सिंहा ने शाहरुख के बारे में क्यों कही ऐसी बात?

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अभिनेता अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और हर्ष गुजराल भी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed