फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun bijlani replies to netizens who were trolling naagin tv show

Arjun Bijlani: ‘नागिन’ सीरियल को ट्रोल करने वालों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- ‘क्या स्पाइडर मैन असली है?’

Fri, 05 Sep 2025 12:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

Arjun Bijlani On Naagin Show: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में 'नागिन' शो की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। जानिए क्या बोले अभिनेता। 

विज्ञापन
Arjun bijlani replies to netizens who were trolling naagin tv show
अर्जुन बिजलानी और नागिन शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2015 में टीवी पर 'नागिन' शो की शुरुआत हुई थी। एकता कपूर के इस शो को काफी पसंद भी किया गया। हालांकि इस शो में वास्तविक कहानी ना दिखाए जाने के कारण इसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब इसी मामले पर शो में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने शो का बचाव किया है।

विज्ञापन


नागिन शो की टीआरपी पर बोले अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने नागिन टीवी शो को लेकर बात की। उन्होंने शो की लोकप्रियता को लेकर कहा,  ‘यह सिर्फ छोटे शहरों में ही नहीं, बल्कि मुंबई में भी काफी लोकप्रिय था। जब दूसरे शोज की टीआरपी 2 थी, तब इसे 6 टीआरपी मिली। असल में, यह 5 टीआरपी पर ही खत्म हुआ। यह मेरे पिछले शो "मिले जब हम तुम" से भी बड़ा था। ‘नागिन’ के बाद, जिंदगी की एक अलग कहानी थी। मुझे लगता है कि सीजन 1 सबसे अच्छा था।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4: अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ को बताया फुल ऑन एक्शन हंगामा, बोले- ‘स्क्रीन पर आग लगा दो’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्पाइडर मैन’ से की तुलना
आगे बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने शो की आलोचना करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘रिग्रेसिव तब होता है जब आप इन सभी चीजों को एक यथार्थवादी कहानी में दिखाते हैं। नागिन को एक काल्पनिक कथा के रूप में प्रदर्शित किया गया था। स्पाइडर-मैन क्या है? क्या यह असली है? क्या नागिन असली है? यह असली नहीं है। तो, आलोचना कहाँ थी? पूरी दुनिया इसे देख रही थी, टीआरपी ने यह साबित कर दिया। इसकी आलोचना केवल उन लोगों ने की जो बिना किसी काम के घर पर बैठे थे। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसकी आलोचना न की जाए, चाहे वह विराट कोहली हों, शाहरुख खान हों या सलमान खान। लेकिन किसे परवाह है? आपको अपना काम करना होगा और आगे बढ़ते रहना होगा।’

इस शो में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी अपने नए रियलिटी गेम शो 'राइज एंड फॉल' की तैयारी कर रहे हैं। अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में धनश्री वर्मा, कीकू शारदा, कुब्रा सैत और नयनदीप रक्षित सहित 12 प्रतियोगी शामिल हैं। इसका प्रीमियर 6 सितंबर को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed