{"_id":"665be9abb099632f40039d1c","slug":"aranmanai-4-actress-raashi-khanna-will-appear-in-the-sabarmati-report-with-12th-fail-actor-vikrant-massey-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raashi Khanna: 'अरनमनई 4' के बाद पर्दे पर फिर नजर आएंगी राशि, इस अवॉर्ड विजेता अभिनेता के साथ दिखेगी जुगलबंदी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raashi Khanna: 'अरनमनई 4' के बाद पर्दे पर फिर नजर आएंगी राशि, इस अवॉर्ड विजेता अभिनेता के साथ दिखेगी जुगलबंदी
Sun, 02 Jun 2024 09:10 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:10 AM IST
सार
हाल में ही अभिनेत्री राशि खन्ना की फिल्म 'अरनमनई 4' हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों के तरफ से काफी प्यार भी मिल रहा है। अभिनेत्री इस साल अगस्त में एक बार फिर से पर्दे पर 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
राशि खन्ना-विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राशि खन्ना तेलुगु फिल्मों की जानी मानी अदाकारा हैं। हाल में ही वह फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। वह मुख्यत तेलुगु फिल्मों में नजर आती हैं। हालांकि, उन्होंने तेलुगु के अलावा भी कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। इस साल उन्हें अब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला था, लेकिन अब जल्द ही वह एक और हिंदी फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन
'अरनमनई 4' में आई थीं नजर
राशि हाल में ही योद्धा के अलावा तमिल फिल्म 'अरनमनई 4' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं। फिल्म ने तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतर प्रदर्शन किया था। हाल में ही फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। 'अरनमनई 4' से उनके तमिल फिल्मी करियर में एक नई उछाल आई है। अब अभिनेत्री जल्द ही अपने हिंदी फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: भाई की याद में केदारनाथ धाम पहुंचीं सुशांत की बहन, चौथी पुण्यतिथि से पहले किया दर्शन
विज्ञापन
दिखेगी राशि और विक्रांत की जुगलबंदी
अभिनेत्री के इस फिल्म को लेकर खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। राशि इस फिल्म में अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ नजर आएंगी। विक्रांत पिछली बार फिल्म '12वीं फेल' में नजर आए थे। फिल्म को काफी चर्चा मिली थी। राशि और विक्रांत को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है। राशि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो 2002 के गोधरा ट्रेन आगजनी पर आधारित है।
Indian 2: 'इंडियन 2' के डायरेक्टर का चौंकाने वाला एलान, फिल्म में नहीं दिखेंगी काजल अग्रवाल, फैंस हुए मायूम
अब अगस्त में रिलीज होगी 'साबरमती रिपोर्ट'
फिल्म का नाम 'द साबरमती रिपोर्ट' रखा गया है और इसका निर्देशन रंजन चंदेल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट इस साल मई में रखी गई थी, लेकिन बाद में इसके रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। मेकर्स ने बाद में जानकारी दी थी कि फिल्म इस साल ही अगस्त के महीने में रिलीज होगी। कुछ महीने पहले ही फिल्म टीजर जारी किया गया था। जिसमें उस भयावह मंजर की छोटी सी झलक दिखाई गई थी।
कौन हैं फुलेरा गांव के 'दामाद जी'? होटल में थे वेटर