{"_id":"691ecad174dd41ff430c2230","slug":"anupamaa-kyunki-saas-bhi-kabhi-bahu-thi-2-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-45-week-trp-list-2025-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या अनुपमा से आगे निकली तुलसी? 45वें हफ्ते की टीआरपी में कौन रहा पहली पसंद; जानें बाकी सीरियल का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
क्या अनुपमा से आगे निकली तुलसी? 45वें हफ्ते की टीआरपी में कौन रहा पहली पसंद; जानें बाकी सीरियल का हाल
Thu, 20 Nov 2025 01:31 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:31 PM IST
सार
45 Week TRP List: 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार कौन से सीरियल ने लिस्ट में पहली जगह हासिल की। साथ ही जानिए, टॉप 5 में कौन सा सीरियल शामिल हुआ।
विज्ञापन
45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले कुछ हफ्तों से सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बीच टीआरपी की जंग देखने को मिल रही है। दोनों ही टॉप 5 में बने हैं। जानिए, इस हफ्ते स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने क्या टॉप पर जगह बनाई या इस बार भी यह सीरियल ‘अनुपमा’ को पछाड़ने में नामकायाब रहा। बाकी सीरियल को टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली, यह भी जानें?
विज्ञापन
कौन रहा टीआरपी लिस्ट में अव्वल
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टॉप पर रहा। इसे 2.3 की टीआरपी मिली है। जबकि सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। यह कई हफ्तों से इसी पॉजिशन पर है। इस बार सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 2.1 की टीआरपी मिली है। यह टीआरपी पिछले हफ्ते से ज्यादा है। पिछले बार स्मृति ईरानी के सीरियल को 2.0 की टीआरपी मिली थी।
विज्ञापन
तीसरे नंबर पर उड़ने की आशा
पहले और दूसरे नंबर पर तो ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा। वहीं 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल है। इसको 1.9 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल भी अपनी रोमांटिक और ड्रामा स्टोरी के कारण दर्शकों को पसंद आता है।
विज्ञापन
Trending Videos
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने की लिस्ट में वापसी
पिछले हफ्ते सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी लिस्ट से बाहर हो गया था। लेकिन इस हफ्ते इसने वापसी की है, लिस्ट में चौथे स्थान पर जगह हासिल की है। इन दिनों सीरियल में फेक एआई वीडियो वाला एक ट्रैक चल रहा है। 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। वहीं सीरियल ‘तुम से तुम तक’ को इस बार लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। इसकी टीआरपी 1.8 है।

बिग बॉस 19 में सलमान खान, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस की सुधर नहीं रही टीआरपी
इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इसकी टीआरपी काफी कम है। 45वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.4 की टीआरपी मिली है। बीते हफ्ते को सलमान खान ने इस शो को होस्ट नहीं किया। उनकी जगह पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आए।