आयुष्मान खुराना-शरवरी ने पूरी की 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग; जानिए सिनेमाघरों में कब सजेगी फिल्म?
Yeh Prem Mol Liya Wraps Shoot: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी हो गई है। इसमें आयुष्मान खुराना, शरवरी और अनुपम खेर जैसे सितारे हैं।
विस्तार
सूरज बड़जात्या एक बार फिर फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं। नाम है, 'ये प्रेम मोल लिया'। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुपम खेर भी इस फिल्म में अहम भूमिका अदा करने वाले हैं। शूटिंग पूरी होने की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ सूरज के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने निर्देशक के साथ काम करने का सफर भी साझा किया है।
अनुपम खेर ने क्या लिखा?
अनुपम खेर ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'और अब ये पूरा हुआ। कल रात, हमने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग पूरी कर ली। मैं सूरज को तब से जानता हूं, जब वे मेरी पहली फिल्म 'सारांश' में असिस्टेंट थे। तब से हमने आठ से ज्यादा फिल्मों का सफर साथ तय किया है। उन्हें हमारे समय के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक बनते देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है।
'बड़जात्या की फिल्में जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं'
अभिनेता ने आगे लिखा है , 'एक ऐसी दुनिया में जहां सिनेमा, बाकी चीजों की तरह लगातार बदल रहा है, सूरज ने अपनी सादगी और मूल्यों को खूबसूरती से बनाए रखा है। उन्होंने ईमानदारी या भावनाओं से कभी समझौता किए बिना भारतीय परिवारों, रिश्तों, संवेदनाओं और मूल्यों की भावना को संजोया और सराहा है। ये उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं'।
'खूबसूरत सफर दर्शकों तक पहुंचकर खत्म होते हैं'
आगे लिखते हैं, 'फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' उस शानदार सफर का एक और खूबसूरत अध्याय है। ये दिल को छू लेने वाली और शालीनता से भरी फिल्म है, जिसकी कहानी ने मुझे पहली बार सुनने पर ही गहराई से प्रभावित किया। एक और यादगार अनुभव के लिए सूरज, आपका धन्यवाद। शानदार कास्ट और क्रू का भी धन्यवाद, जिन्होंने अपने स्नेह, समर्पण और प्यार से सेट पर हर दिन को इतना खास बना दिया। मुझे बेसब्री से इंतजार है कि आप सभी 'ये प्रेम मोल लिया' के जादू का अनुभव कर सकें। कुछ सफर शूटिंग पूरी होने के साथ खत्म हो जाते हैं। लेकिन खूबसूरत सफर तब शुरू होते हैं, जब वे दर्शकों तक पहुंचते हैं। हर हर महादेव'।
RAJSHRI PRODUCTIONS - MAHAVEER JAIN FILMS COMPLETE 'YEH PREM MOL LIYA' SHOOT – SOORAJ R BARJATYA TEAMS AYUSHMANN KHURRANA - SHARVARI – 27 NOV 2026 RELEASE... #SoorajRBarjatya has wrapped the shoot of his much-awaited big-screen family entertainer, #YehPremMolLiya.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 31, 2026
Staying true… pic.twitter.com/nfP9a9IKqQ