फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Annu kapoor disagrees With That shah rukh khan is last superstar of Bollywood Know Why

शाहरुख खान को 'आखिरी सुपरस्टार' नहीं मानते अन्नू कपूर; किंग खान के दावे को किया खारिज; जानिए क्या कहा?

Tue, 21 Jul 2026 03:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Jul 2026 03:03 PM IST
सार

Annu kapoor: अपने अभिनय, लुक और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनका स्टारडम देख अधिकांश लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उनके बाद कोई सुपरस्टार ऐसा नहीं होगा। मगर, अन्नू कपूर अलग राय रखते हैं। 

विज्ञापन
Annu kapoor disagrees With That shah rukh khan is last superstar of Bollywood Know Why
अन्नू कपूर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अन्नू कपूर ने शाहरुख खान को आखिरी सुपरस्टार कहने से इनकार कर दिया है। इस तरह उन्होंने शाहरुख खान के ही वर्षों पहले किए गए दावे को खारिज कर दिया है। दरअसल, कुछ साल पहले शाहरुख खान ने एक बातचीत में जिक्र किया था कि वे आखिरी सुपरस्टार हैं। मगर, शाहरुख की इस बात से अन्नू कपूर असहमत हैं।

विज्ञापन


शाहरुख खान ने वर्षों पहले क्या कहा था?
शाहरुख खान ने अनुपम खेर के टॉक शो 'कुछ भी हो सकता है' में बात करते हुए कहा था, 'मैं विनम्र हूं। लेकिन सच कहूं तो आखिरी सुपरस्टार हूं।' उनके फैंस इस बात से सहमत भी होते हैं। मगर, अन्नू कपूर की राय एकदम अलग है। फिल्म 'डर' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके अन्नू कपूर का कहना है कि इंडस्ट्री में किसी भी स्टार के बारे में ऐसा कहना गलत है। शाहरुख आखिरी सुपरस्टार हैं, उन्हें ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन


अन्नू कपूर भूल गए 'डर' में शाहरुख के साथ काम किया
अन्नू कपूर ने हाल ही में हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने फिल्म 'डर' में उनके साथ काम किया था। मगर, बाद में खुद ही इस बात की ओर संकेत किया कि उस वक्त शाहरुख खान नए अभिनेता थे। अन्नू कपूर ने आगे कहा कि कितने ही पुराने कलाकार हैं, जिनकी जगह इडंस्ट्री में नए कलाकारों ने ली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना के समय भी लोग कुछ इसी तरह बात किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश खन्ना का दिया उदाहरण
अन्नू कपूर ने कहा, 'राजेश खन्ना के जाने के बाद क्या अमिताभ बच्चन नहीं आए'? अभिनेता ने अमिताभ बच्चन के अलावा लता मंगेशकर और आशा भोसले का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि 'अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, आशा भोसले जैसी लंबी और सफल पारी कोई नहीं खेल पाया। इतने लंबे वक्त तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने रहना आसान नहीं'। अन्नू कपूर ने शाहरुख खान को लेकर आगे कहा कि उन्होंने साल 1992 में  करियर शुरू किया। वे 34 साल से इंडस्ट्री में हैं। उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मेहनत भी की है। लेकिन, जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान 2045 तक भी उतने ही प्रासंगिक रह पाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed