Anil Kapoor: अनिल कपूर ने किया बड़ा निवेश, बेटे के साथ मिलकर खरीदा 5 करोड़ का अपार्टमेंट
Anil Kapoor Buys Luxury Apartment: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही में अपने बेटे के साथ मिलकर बांद्रा वेस्ट में करीब 5 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है।
विस्तार
बांद्रा वेस्ट का प्रीमियम रियल एस्टेट हब
बांद्रा वेस्ट को मुंबई का सबसे महंगा और हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट बाजार माना जाता है। यहां पर मॉडर्न अपार्टमेंट्स, ऐतिहासिक बंगले और कमर्शियल स्पेसेज एक साथ देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि यहां बॉलीवुड सितारों, बिजनेस टाइकून और बड़े निवेशकों का जमावड़ा रहता है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा रेलवे स्टेशन और आने वाली मेट्रो लाइनों से बेहतरीन तरीके से जुड़ा हुआ है। साथ ही, बीकेसी, लोअर परेल और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी यहां से नजदीक हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को घर लाए गुरमीत चौधरी और देबिना, साथ में दिखीं दोनों बेटियां
अनिल-हर्षवर्धन का नया घर
आईजीआर महाराष्ट्र की वेबसाइट पर दर्ज दस्तावेजों के मुताबिक, ये अपार्टमेंट द स्मोकी हिल सीएचएस लिमिटेड बिल्डिंग में स्थित है। इसका बिल्ट-अप एरिया करीब 1,165 वर्ग फुट और कार्पेट एरिया लगभग 970 वर्ग फुट है। इस डील में एक गेराज स्पेस भी शामिल है। प्रॉपर्टी के लिए लगभग 30 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क भी अदा किया गया।
अनिल कपूर का फिल्मी करियर
अनिल कपूर का फिल्मी करियर चार दशक से भी ज्यादा लंबा है। 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'तेजाब' जैसी फिल्मों से लेकर स्लमडॉग मिलियनेयर और मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों तक, उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में वो 'वॉर 2' में नजर आए हैं। वहीं, बेटे हर्षवर्धन कपूर ने साल 2016 में 'मिर्जिया" से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'थार' जैसी फिल्मों में काम किया।