फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maninee De talks about much hyped rivalry between Aishwarya Rai and Sushmita Sen it was media created

Maninee De: मानिनी ने खोले कई राज, बोलीं- मिस इंडिया के दौरान सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच नहीं थी कोई नाराजगी

Mon, 29 Apr 2024 05:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 05:36 PM IST
सार


जब इंटरव्यू के दौरान मानिनी डे से पूछा गया कि क्या सच में ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन के बीच में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता के दौरान बातें नहीं होती थीं। इस सवाल के जवाब में मानिनी डे कहती हैं, 'देखिए यह सब मीडिया ने अपने मन से बनाया था। उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं था।

विज्ञापन
Maninee De talks about much hyped rivalry between Aishwarya Rai and Sushmita Sen it was media created
ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन का शुमार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में किया जाता है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ वर्ष 1994 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता से किया था। उन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता के दौरान ऐश्वर्या और सुष्मिता आपस में बातें नहीं करती हैं। वहीं उनके साथ 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता में प्रतियोगी रहीं मानिनी डे ने दोनों के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। साथ ही साथ उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठाया है कि आखिर 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता के दौरान दोनों के बीच क्या हुआ था। 
विज्ञापन


सुष्मिता ने मुझे प्रेरित किया 
मानिनी डे पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, 'मैं आज जो भी हूं उसके लिए सुष्मिता सेन को क्रेडिट देना चाहूंगी। वे पहली लड़की थीं जिन्होंने मुझे बताया कि मैं सुंदर हूं और मैं भी 'मिस इंडिया' जैसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हूं। उनसे पहले मुझे किसी ने भी नहीं कहा था कि तुम किसी ऐसे प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हो। मैंने आवेदन भरने की आखिरी तारिख पर अपना आवेदन भेजा था'। 
विज्ञापन


Anees Bazmee: वेलकम के इस सपरहिट सीन की शूटिंग के दौरान बेहद बीमार थे अनीस बज्मी, नाक से बह रहा था खून
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐश्वर्या हैं बेहद दयालु 
मानिनी डे अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं कभी गोवा नहीं गई थी इसलिए मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रही थी। हम बस मौज-मस्ती करने के लिए गोवा के लिए निकले थे और जब हम वहां पहुंचे तो हमने ऐश्वर्या राय को पहली बार देखा। वे न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बेहद दयालु भी हैं। मैं 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता में  उस समय 'मिस कंजेनियलिटी' प्रतियोगिता जीती थी और वे मेरे पास आईं और मुझसे कहा कि उन्होंने मुझे वोट दिया है क्योंकि मैं वास्तव में सबसे प्यारी हूं'। 

Imtiaz Ali: स्क्रीनिंग के दौरान चमकीला के परिवार से डरे हुए थे इम्तियाज, दिवंगत गायक की पहली पत्नी थीं वजह

ऐश्वर्या और सुष्मिता के बीच प्रतिद्वंद्विता 
जब इंटरव्यू के दौरान मानिनी डे  से पूछा गया कि क्या सच में ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन के बीच में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता के दौरान बातें नहीं होती थीं। इस सवाल के जवाब में मानिनी डे कहती हैं, 'देखिए यह सब मीडिया ने अपने मन से बनाया था। उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। दोनों एक-दूसरे से बातें करती थीं। मेरी जानकारी में दोनों के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed