फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan praises mumbai coastal road tunnel after mumbai indians and rajasthan royals ipl match video

Amitabh Bachchan: IPL में मुंबई की हार से मजा किरकिरा हुआ तो इस सुरंग को देख खुश हुए बिग बी, साझा किया वीडियो

Tue, 02 Apr 2024 01:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 02 Apr 2024 01:55 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर मुंबई की कोस्टल रोड के बीच में बनी एक टनल का वीडियो साझा किया। उन्होंने टनल की तारीफ करते हुए इसे चमत्कार करार दिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan praises mumbai coastal road tunnel after mumbai indians and rajasthan royals ipl match video
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने अनुभव फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने इस बार मुंबई की कोस्टल रोड के बारे में बात की। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर इस सड़क के बीच में बनी एक टनल का वीडियो साझा किया। उन्होंने टनल की तारीफ करते हुए इसे चमत्कार करार दिया। उन्होंने लिखा कि वे पहली बार टनल से गुजरें। हाजी अली दरगाह से पहले टनल में प्रवेश किया और मरीन ड्राइव से थोड़ी दूर पहले बाहर निकलें।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने आए थे बिग बी
अमिताभ बच्चन सोमवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल मैच को देखने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने इस शानदार टनल को देखा और अपने अनुभव को साझा किया। इस कोस्टल रोड़ का उद्घाटन हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किया था। यह सड़क बांद्रा-वर्ली सी लिंक और मरीन ड्राइव को आपस में जोड़ती है। सड़क की लंबाई 10.8 किलोमीटर है, जिसमें दो किलोमीटर लंबी टनल भी है। यह सुरंग प्रियदर्शनी पार्क और मरीन ड्राइव के बीच में स्थित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Maidaan Trailer X Review: अजय देवगन की 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिव्यू


मुंबई की हार से उतर गया अमिताभ का चेहरा
मुंबई और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में हार्दिक की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टीम की हार से अमिताभ भी दुखी नजर आ रहे थे। स्टेडियम से निकलते वक्त उनका चेहरा उतरा हुआ था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kapil Sharma: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे सिद्धू पाजी! आने वाले एपिसोड का प्रोमो हुआ वायरल

अमिताभ की आने वाली फिल्में
अमिताभ बच्चन की झोली में कई फिल्में हैं। वे 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी दिखाई देंगे। इसके अलावा बिग बी सेक्शन 84 में भी नजर आएंगे। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म होगी। इससे पहले भी अमिताभ 'पिंक' नाम की एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में काम कर चुके हैं।
Salman Khan: अली अब्बास जफर ने गिनवाईं सलमान खान की खूबियां, 'टाइगर'-'सुल्तान' के बाद कब आएंगे साथ? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed