अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में शूट कर डालीं 12 शॉर्ट फिल्में; बोले- 'बाकी सब चलता रहेगा, ये रुकना नहीं चाहिए'
Amitabh Bachchan On Work Update: अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री का शहंशाह यूं ही नहीं कहा जाता है। 80 पार की उम्र में भी वे अपनी एनर्जी से लोगों को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक दिन में दो या तीन नहीं, बल्कि पूरी 12 फिल्मों की शूटिंग निपटा डाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी इंडस्ट्री में न केवल सक्रिय हैं, बल्कि पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। इसे लेकर वे अपने प्रशंसकों के साथ अपडेट भी साझा करते रहते हैं। बिग बी नियमित रूप से ब्लॉग लिखते हैं। हालिया ब्लॉग में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 12 फिल्मों की शूटिंग एक ही दिन में पूरी कर ली। हालांकि, ये शॉर्ट फिल्में थीं, लेकिन यह भी कोई मजाक नहीं है।
12 शॉर्ट फिल्में और दो स्टिल, एक दिन में पूरे
अमिताभ बच्चन ने 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग का काम एक ही दिन में निपटा देने के साथ ही दो स्टिल शूट भी उसी दिन पूरे किए। बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक नोट के साथ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा है, 'काम तो काम है। आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं और दो स्टिल शूट किए और अब आप पर काम कर रहा हूं'।
बोले- 'ये रुकना नहीं चाहिए'
आगे लिखा है, 'बिना किसी देरी के, जोड़ने की यह प्रक्रिया ही आज का मुख्य काम है। बाकी सब तो चलता रहेगा। ये रुकना नहीं चाहिए। काम वाले दिन से पहले कई दिनों की तैयारी के बाद भी, पूरी लगन से पढ़ाई करना'। बिग बी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे स्क्रिप्ट पढ़ते दिख रहे हैं।
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आएंगे
अमिताभ बच्चन अपने फैंस को प्यार से अपना एक्सटेंडेड फैमिली (ईएफ) कहते हैं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम ही काम है और लोगों से जुड़े रहने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए। ब्लॉगिंग के शौकीन अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि काम के दिन से पहले पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई और अभ्यास करना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए और परिस्थितियों या हालात से कभी समझौता नहीं करना चाहिए, चाहे एयर कंडीशंड पायजामा ही क्यों न पहन रखा हो'। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।