फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog

Amitabh Bachchan: बिग बी ने महज दो घंटे में निपटाए सात प्रोजेक्ट, डायरेक्टर बोले- 'काम का खाका बिगाड़ रहे आप'

Thu, 12 Jun 2025 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन 82 वर्ष की उम्र में भी बेहद फुर्ती और गर्मजोशी के साथ सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने महज दो घंटे में एक दो नहीं, बल्कि पूरे सात प्रोजेक्ट निपटाए हैं। खुद बिग बी ने अपने हालिया ब्लॉग में यह अपडेट शेयर किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहते ही हैं, साथ ही नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने खुलासा किया है कि उन्होंने महज दो घंटे में सात प्रोजेक्ट का काम निपटा दिया। उनकी फुर्ती और काम के प्रति जुनून देखकर क्रू और निर्देशक भी हैरान रह गए। यहां तक कि निर्देशकों ने उनसे कहा कि वे काम का खाका बिगाड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से

बिग बी की फुर्ती देख क्रू भी हैरान
अमिताभ बच्चन अनुशासन के पक्के हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। 82 वर्ष की आयु में भी वे कड़ी मेहनत के साथ अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। फिल्मों में उनकी सक्रियता बनी हुई है। इसके अलावा वे फोटोशूट और विज्ञापन भी करते हैं। हाल ही में अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने पांच विज्ञापन फिल्मों और दो फोटोशूट का काम महज दो घंटे में निपटा दिया। काम करने की बिग बी की रफ्तार ने क्रू को भी चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स- @SrBachchan

निर्देशक ने दी ये चेतावनी
बिग बी का काम देखकर क्रू सदस्य भी हैरान रह गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बिग बी से कहा कि इससे एक मिसाल कायम हुई है। सिर्फ क्रू ही नहीं, बल्कि इतनी तेजी से बिग बी को काम पूरा करते देख निर्देशक ने भी मजाकिया अंदाज में बिग बी को इंडस्ट्री में 'खराब मिसाल' स्थापित करने के लिए चेतावनी दी। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है, 'लगातार काम करते रहना.. और इसका लुत्फ उठाना..करीब दो घंटे में पांच फिल्में और दो फोटोशूट किए। बेशक वे एक विज्ञापन के लिए थे और एक क्लाइंट एंडोर्समेंट के लिए थे। लेकिन फिर भी...'!! 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

काम के टेम्पलेट को खराब करने का आरोप!
अभिनेता ने काम इतनी जल्दी खत्म किया कि क्रू और उनके निर्देशक मित्र हैरान रह गए। उन्होंने मजाक-मजाक में इतनी फुर्ती से काम करने के लिए बिग बी को आगाह भी किया। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा है, 'क्रू और दोस्त निर्देशक ने मुझसे कहा - 'मैं काम के टेम्पलेट को खराब कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा, 'यदि आप पूरे दिन का काम आधे दिन के एक चौथाई हिस्से में खत्म करने जा रहे हैं, तो आपका क्लाइंट निर्धारित एक दिन में और फिल्में बनाने के लिए देगा और इससे सभी के लिए एक बुरी मिसाल कायम होगी'। 

Goving Namdev: 70 साल के एक्टर संग 31 साल की एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें, अब कहा- मुझे बताए बिना...

Amitabh Bachchan completed five ad films and 2 photo shoots in just two hours big shared update in recent blog
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

बिग बी बोले- 'क्रू और निर्माताओं की मदद करने पर फोकस था'
बिग बी ने कहा, 'यह मुझे बहुत पसंद है'। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा है कि उनका फोकस तुरंत और कुशलता के साथ क्रू और निर्माताओं की मदद करना था। एक्टर ने कहा, 'मैं खुद के बजाय वर्कर के फायदे के लिए ऐसा करना पसंद करूंगा। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो नितेश तिवारी की 'रामायण' में वे जटायु के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed