फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Punjabi Movie Sardar Ji 3 Controversy Diljit Dosanjh Share Mini Vlog

Diljit Dosanjh: ‘सरदार जी 3’ विवाद के बीच दिलजीत ने पोस्ट किया व्लॉग, फैंस बोले- इंडिया से नाता तोड़ना है?

Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Jun 2025 11:56 PM IST
सार

इन दिनों दिलजीत दोसांझ एक कंट्रोवर्सी से घिरे हैं। इस मशहूर सिंगर की एक पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवाद का शिकार हो चुकी है। अपनी इसी फिल्म से जुड़ी जानकारी दिलजीत एक मिनी व्लॉग में साझा करते हैं। वहीं व्लॉग में उनका अंदाज देखकर भी कुछ यूसर्ज, फैंस नाराज नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Amid Punjabi Movie Sardar Ji 3 Controversy  Diljit Dosanjh Share Mini Vlog
मिनी व्लॉग में पार्टी और मस्ती करते दिखे दिलजीत - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ अक्सर ही इंस्टाग्राम पर मिनी व्लॉग बनाकर फैंस के साथ साझा करते हैं। इन मिली व्लॉग को अब तक फैंस काफी पसंद करते थे। मगर हाल में दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर जो कंट्रोवर्सी हुई, उसके बाद आए मिनी व्लॉग को कई फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। अपनी नाराजगी भी दिलजीत को लेकर जाहिर की है। 

विज्ञापन


मिनी व्लॉग देखकर यूजर्स ने दिए मिले-जुले रिएक्शन 
दिलजीत दोसांझ ने कुछ घंटे पहले ही एक मिनी व्लॉग इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘सरदार जी 3 की एडवांस बुकिंग खुल गई है, सिर्फ ओवरसीज के लिए। फिल्म 27 जून 2025 को रिलीज होगी।’ आगे वह मिनी व्लाॅग में खूब मस्ती कर रहे हैं। अपनी टीम के साथ किसी विदेशी रेस्तरां में ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। यही सब देखकर कुछ यूजर्स नाराज हो गए। वहीं कुछ लोगों ने दिलजीत की जिंदादिली को सराहा है। जो यूजर्स नाराज थे, उनमें से एक ने लिखा, ‘दिलजीत भाई, आप क्यों कर रहे हो ये, इंडिया से नाता तोड़ना है?’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘भाई इज्जत खत्म तुम्हारी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘देश पहले है, तुसी तो गए पाजी।’ ऐसे ही कई रिएक्शन यूजर्स ने दिलजीत के मिनी व्लॉग काे लेकर दिए।  
विज्ञापन




View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन





क्यों हुई फिल्म को लेकर कट्रोवर्सी 
बताते चलें कि रविवार को सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की की आने वाली पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आईं। यह देखकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। दरअसल, हानिया आमिर ने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत के बारे में भला-बुरा कहा था। इसी बात पर लोगों ने दिलजीत की फिल्म के बायकॉट की मांग शुरू कर दी। विवाद बढ़ा तो यह तय किया गया कि अब ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी। इसको सेंसर का सर्टिफिकेट नहीं मिला। दिलजीत की पंजाबी फिल्म ओवरसीज ही रिलीज हो रही है। 

ये खबर भी पढ़ें: B Praak: बी प्राक का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे सिंगर? बोले- ‘शर्म आनी चाहिए…’

बॉलीवुड फिल्म भी कर रहे हैं दिलजीत 
दिलजीत के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल एक बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगे। इसमें वह एक एयरफोर्स ऑफिसर का रोल करेंगे। फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed