फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun rejects Rs ten Crore Liquor and Pan Brand Endorsement For Pushpa 2 as per report

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' में शराब और पान ब्रांड के विज्ञापन का प्रचार नहीं करेंगे अल्लू, ठुकराई करोड़ों की पेशकश

Sat, 16 Dec 2023 10:41 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 16 Dec 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun rejects Rs ten Crore Liquor and Pan Brand Endorsement For Pushpa 2 as per report
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर के फैंस उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुष्पा स्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब और पान ब्रांड की पेशकश को ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन


नहीं करेंगे शराब और पान ब्रांड का प्रसार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब और पान ब्रांड की पेशकश करने वाले चाहते थे कि फिल्म में जब भी पुष्पा अभिनेता धूम्रपान करे तो उनके ब्रांड का लोगो स्क्रीन पर दिखाया जाए। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रांड ने फिल्म के निर्माताओं को दस करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन अल्लू अर्जुन ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे ऐसे ब्रांडों के प्रचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Abram Khan: पिता के नक्श-ए-कदम पर अबराम, नाटक में दिया शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी ठुकरा चुके हैं ऐसे ऑफर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब साउथ सुपरस्टार ने किसी शराब और पान ब्रांड का ऑफर ठुकराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद, अभिनेता को एक तंबाकू कंपनी ने एक टेलीविजन विज्ञापन के पेशकश की गई थी। इस विज्ञापन को करने के लिए कंपनी ने अल्लू को करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसा तरह के विज्ञाापन करने के लिए मना कर दिया था।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म की बात करें तो उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगला सीक्वल है। आपको बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे। वहीं, पुष्पा के साथ रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, पूजा-अर्चना कर लिया देवी मां का आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed