फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alan Walker and Pritam unite for music collaboration Children Of The Sun song will release on 27 september

Alan-Pritam: 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' गाने के लिए साथ आए एलन वॉकर और प्रीतम, इस दिन रिलीज होगा ट्रैक

Sat, 14 Sep 2024 11:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Sep 2024 11:02 PM IST
सार

एलन वॉकर और प्रीतम ने अपने संगीत सहयोग 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' के लिए एक साथ आए हैं। वहीं इस गाने की रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। 

विज्ञापन
Alan Walker and Pritam unite for music collaboration Children Of The Sun song will release on 27 september
एलन वॉकर-प्रीतम - फोटो : ANI

विस्तार

नॉर्वे के इलेक्ट्रॉनिक संगीत कलाकार एलन वॉकर पहली बार मशहूर भारतीय संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रशंसक दोनों के इस शानदार सहयोग के लिए उत्साहित हैं। उनका नया पॉप सॉन्ग 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' क्रॉस-कल्चरल म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स में एक महत्वपूर्ण पल होगा। इस गाने के लिए विशाल मिश्रा, एलन और प्रीतम के साथ जुड़ेंगे। इस ट्रैक में गायक विशाल मिश्रा के स्वर होंगे।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना
यह वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' यह सहयोग 2019 में शुरू हुआ, जब एलन वॉकर और प्रीतम वॉकर के मुंबई दौरे के दौरान मिले। वॉकर की भारत यात्रा से प्रेरित होकर इस नए ट्रैक का निर्माण किया गया। वॉकर अपने इस सहयोग से खुश हैं और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इस गाने को लेकर कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम के लिए क्या बोले वॉकर
एलन वॉकर ने कहा, 'मैं पहली बार प्रीतम से 2019 में मिला था और तब से हम संपर्क में हैं और साथ में ट्रैक रिलीज करने पर काम कर रहे हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि यह ट्रैक अच्छा निकला। यह संदेश और यह अलग-अलग ध्वनियों और भाषाओं को एक साथ लाता है। यह गाना एक उम्मीद भरा संदेश देता है, जो आज के युवाओं की रचनात्मकता और ताकत को दर्शाता है, संस्कृतियों और ध्वनियों का मिश्रण करता है, जो नई दुनिया को दर्शाता है। मैं प्रीतम, उनके अविश्वसनीय संगीत के प्रति काम करने के तरीके की प्रशंसा करता हूं। अब मैं इसे दुनिया को दिखाने के लिए उत्साहित हूं।'

विज्ञापन

प्रीतम ने वॉकर के साथ काम करने पर जताई खुशी
प्रीतम ने भी वॉकर के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की और अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस संगीत में लोगों को प्रेरित करने और एकजुट करने की शक्ति है। मुझे उम्मीद है कि 'चिल्ड्रन ऑफ द सन' दुनिया भर के श्रोताओं के दिलों को छूएगा और आशा और एकता का संदेश देगा। मैं एलन वॉकर के साथ इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करके बेहद उत्साहित हूं। संगीत बनाने के उनके अनुभव और दृष्टिकोण ने इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना दिया है। वॉकर अपने आगामी 10 शहर वॉकरवर्ल्ड टूर के साथ भारत आने के लिए तैयार हैं। 27 सितंबर को कोलकाता में शुरू होने वाला यह दौरा 20 अक्तूबर को हैदराबाद में समाप्त होने से पहले शिलांग, दिल्ली एनसीआर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, पुणे और मुंबई जैसे शहरों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed