{"_id":"68a8ac03fadffa29980ac229","slug":"akshay-kumar-pays-condolence-to-jaswinder-bhalla-punjabi-comedy-legend-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: 'तुस्सी बहुत याद आओगे भल्ला जी', जसविंदर भल्ला के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: 'तुस्सी बहुत याद आओगे भल्ला जी', जसविंदर भल्ला के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार
Fri, 22 Aug 2025 11:12 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:12 PM IST
सार
Akshay Kumar on Jaswinder Bhalla Death: पंजाबी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला के निधन से जहां उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है, वहीं एक्टर अक्षय कुमार ने भी कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
अक्षय-जसविंदर
- फोटो : एक्स
विस्तार
पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत ने एक बड़ा सितारा खो दिया है। पंजाब के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का शुक्रवार को 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी हास्य कलाकार के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दुख जाहिर किया है।
मनोरंजन जगत में शोक की लहर
जसविंदर भल्ला के निधन की खबर ने पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा कि भल्ला साहब का जाना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने पंजाबी में भावुक संदेश लिखा – 'तुस्सीं बहुत याद आओगे भल्ला जी।' वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मिलकर सांत्वना प्रकट की।
हंसी की विरासत छोड़ गए पीछे
1960 में जन्मे जसविंदर भल्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के रूप में की थी। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव मंच की ओर हुआ और "छंकता 88" जैसी स्टेज सीरीज से उन्होंने कॉमेडी में कदम रखा। इस शो की सफलता ने उन्हें सीधे लोगों के दिलों तक पहुँचा दिया। इसके बाद उनका सफर कभी रुका नहीं।
ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: 'रागिनी एमएमएस 3' में तमन्ना की एंट्री, एकता की हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी का बनीं हिस्सा?
अभिनेता ने अपने व्यंग्य, सामाजिक टिप्पणियों और अद्भुत कॉमिक टाइमिंग से दशकों तक दर्शकों को हंसाया। उनका किरदार 'चाचा छत्रा' आज भी लोगों की जुबान पर है। वह अपनी चुटीली बातों और कैचफ्रेज के लिए इतने मशहूर हुए कि छोटे-से-छोटे रोल में भी उनका प्रभाव अमिट रहता था।
सुपरहिट फिल्मों का सफर
जसविंदर भल्ला ने पंजाबी सिनेमा की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिकाएँ निभाईं। 'कैरी ऑन जट्टा', 'जट्ट एंड जूलियट 2', 'जट्ट एयरवेज' और 'माहौल ठीक है' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कैरी ऑन जट्टा में वकील ढिल्लों के रूप में उनका अभिनय लोगों को आज भी याद है। हिंदी दर्शकों ने भी उन्हें जसपाल भट्टी की फिल्म माहौल ठीक है में पसंद किया। उनकी आखिरी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' (2024) रही, जिसमें वे गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान के साथ नजर आए।

Jaswinder Bhalla ji da be-waqat dehant Punjabi Film industry nu wadda ghata, Rab ohna di aatma nu shanti bakhshey
विज्ञापन विज्ञापन
Tusi bahut yaad aaogey Bhalla ji 🙏 pic.twitter.com/1a65zYYXAw— Jolly Mishra - Asli Jolly from Kanpur (@akshaykumar) August 22, 2025
हंसी की विरासत छोड़ गए पीछे
1960 में जन्मे जसविंदर भल्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के रूप में की थी। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव मंच की ओर हुआ और "छंकता 88" जैसी स्टेज सीरीज से उन्होंने कॉमेडी में कदम रखा। इस शो की सफलता ने उन्हें सीधे लोगों के दिलों तक पहुँचा दिया। इसके बाद उनका सफर कभी रुका नहीं।
ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia: 'रागिनी एमएमएस 3' में तमन्ना की एंट्री, एकता की हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी का बनीं हिस्सा?
अभिनेता ने अपने व्यंग्य, सामाजिक टिप्पणियों और अद्भुत कॉमिक टाइमिंग से दशकों तक दर्शकों को हंसाया। उनका किरदार 'चाचा छत्रा' आज भी लोगों की जुबान पर है। वह अपनी चुटीली बातों और कैचफ्रेज के लिए इतने मशहूर हुए कि छोटे-से-छोटे रोल में भी उनका प्रभाव अमिट रहता था।
सुपरहिट फिल्मों का सफर
जसविंदर भल्ला ने पंजाबी सिनेमा की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अहम भूमिकाएँ निभाईं। 'कैरी ऑन जट्टा', 'जट्ट एंड जूलियट 2', 'जट्ट एयरवेज' और 'माहौल ठीक है' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कैरी ऑन जट्टा में वकील ढिल्लों के रूप में उनका अभिनय लोगों को आज भी याद है। हिंदी दर्शकों ने भी उन्हें जसपाल भट्टी की फिल्म माहौल ठीक है में पसंद किया। उनकी आखिरी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' (2024) रही, जिसमें वे गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान के साथ नजर आए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन