फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tamannaah bhatia to lead ektaa kapoor ragini mms 3 new horror thriller bollywood upcoming projects

Tamannaah Bhatia: 'रागिनी एमएमएस 3' में तमन्ना की एंट्री, एकता की हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी का बनीं हिस्सा?

Fri, 22 Aug 2025 10:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 22 Aug 2025 10:15 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia in Ragini MMS 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अब एकता कपूर की हॉरर-थ्रिलर फ्रेंचाइजी रागिनी एमएमएस 3 का हिस्सा बन सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने हामी भर दी है।

विज्ञापन
tamannaah bhatia to lead ektaa kapoor ragini mms 3 new horror thriller bollywood upcoming projects
तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों लगातार फिल्में साइन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन की 'रेड 2' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एकता कपूर की सबसे चर्चित हॉरर-थ्रिलर फ्रैंचाइजी रागिनी एमएमएस 3 के तीसरे पार्ट में नजर आ सकती हैं। अगर सब कुछ तय होता है तो यह तमन्ना के करियर का सबसे अलग और बोल्ड प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।
विज्ञापन


तमन्ना ने साइन की 'रागिनी एमएमएस 3'?
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर काफी समय से 'रागिनी एमएमएस 3' को बनाने की प्लानिंग कर रही थीं। लंबे ब्रेनस्टॉर्मिंग के बाद अब उन्हें ऐसा सब्जेक्ट मिल गया है जो इस हॉरर यूनिवर्स के साथ पूरी तरह मेल खाता है। कहा जा रहा है कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल 2025 के आखिर में शुरू होगा।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Arjun Bijlani: 'बिग बॉस 19' नहीं, इस रिएलिटी शो में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, भावुक वीडियो में दिया था हिंट
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तमन्ना से इस फिल्म को लेकर बातचीत उनकी आने वाली फिल्म 'वीवन' के सेट पर हुई थी, जहां उन्होंने स्क्रिप्ट सुनकर फिल्म को हां कर दिया है। खबरें ये भी हैं कि फिल्म सिर्फ डर और थ्रिल तक सीमित नहीं होगी बल्कि इसमें म्यूजिक और ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। मेकर्स ऐसा चार्टबस्टर सॉन्ग तैयार करने की कोशिश में हैं जो पूरे देश में धूम मचा दे। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।


'रागिनी एमएमएस 3' की अब तक की कहानी
साल 2011 में रिलीज हुई पहली रागिनी एमएमएस में राजकुमार राव और कैनाज मोटिवाला लीड में थे। फिल्म को दर्शकों ने हॉरर और थ्रिल के नए कॉम्बिनेशन के तौर पर सराहा। इसके बाद 2014 में आई दूसरी किस्त 'रागिनी एमएमएस 2', जिसमें सनी लियोनी नजर आईं। यह फिल्म भी हिट रही और इसके गाने लंबे समय तक पार्टी चार्ट पर छाए रहे। अब पूरे दस साल बाद एकता कपूर इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं और तमन्ना को इसके लिए एकदम परफेक्ट फिट माना जा रहा है।

तमन्ना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
तमन्ना के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं एक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ भी उनका एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। सबसे चर्चित फिल्म उनकी 'वीवन' है जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय हो चुकी है और यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed