Akhil Akkineni: अक्किनेनी परिवार में जश्न जारी, चिरंजीवी से लेकर रामचरण तक; अखिल की बरात में पहुंचे सेलेब्स
Akhil-Zainab Wedding Function: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है, क्योंकि उनके छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की शादी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री के अक्निनेनी परिवार में इस समय खुशियों का माहौल है। क्योंकि परिवार में जश्न मनाया जा रहा है। ये जश्न है नागार्जुन के छोटे बेटे और नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी की शादी का। अभिनेता अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की शादी आज यानी 6 जून को होनी है। इससे पहले कल 5 जून को बारात का फंशन रखा गया। इस बरात के फंशन में साउथ इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने शिरकत की। जिनके फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे दूल्हे राजा
एक वीडियो दूल्हे राजा अखिल अक्किनेनी का भी सामने आया है। जिसमें अखिल बरात रस्म के लिए पहुंचे हैं। अखिल खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करके कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन विज्ञापन
चिरंजीवी और राम चरण पहुंचे
अखिल अक्किनेनी के बरात के कार्यक्रम में मेगास्टार चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा के साथ पहुंचे। तो वहीं चिरंजीवी के बेटे और सुपरस्टार राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ बरात फंशन में शिरकत की।
पत्नी के साथ नजर जाए भाई नागा चैतन्य
इसके अलावा जो वीडियो सामने आए हैं उनमें अखिल के भाई एक्टर नागा चैतन्य और उनकी पत्नी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला भी नजर आए। नागा चैतन्य इस दौरान भाई के बरात फंशन में काफी एंजॉय करते दिखे।
फुल एंजॉय करते नजर आए नागा चैतन्य
फंक्शन से कुछ वीडियो और फोटोज नागार्जुन और नागा चैतन्य के मस्ती करते भी सामने आए हैं। एक वीडियो में जहां अखिल और नागा चैतन्य डांस करते दिख रहे हैं। तो वहीं एक वीडियो में नागार्जुन डांस कर रहे हैं। जबकि एक वीडियो में नागा चैतन्य डीजे बने भी नजर आए।
यह खबर भी पढ़ेंः Housefull 5 X Review: ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’
प्रशांत नील और तिलक वर्मा ने की शिरकत
इस कार्यक्रम में साउथ के दिग्गज निर्देशक प्रशांत नील भी शिरकत करने पहुंचे। तो वहीं क्रिकेटर तिलक वर्मा भी इस फंशन में नजर आए।
पिछले साल नवंबर में हुई थी सगाई
अखिल और जैनब रावजी ने एक लंबे रिलेशनशिप के बाद पिछले साल 26 नवंबर को सगाई की थी। जैनब कंस्ट्रक्शन सेक्टर के जाने-माने नाम ज़ुल्फी रवि की बेटी हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी की थी। अब एक साल के अंदर अक्किनेनी परिवार में ये दूसरी शादी है।