फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Akkineni family hosted grand reception at Annapurna Studios in Hyderabad

Akhil Akkineni-Zainab Reception: अखिल और जैनब का वेडिंग रिसेप्शन अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित, देखिए झलक

Sun, 08 Jun 2025 10:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 10:18 PM IST
सार

Akhil Akkineni-Zainab Ravdjee Wedding Reception: अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी 6 जून को शादी के बंधन में बंधे। आज रविवार को उनके भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ है।

विज्ञापन
Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Akkineni family hosted grand reception at Annapurna Studios in Hyderabad
अखिल अक्किनेनी और जैनब के रिसेप्शन की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 6 जून को आर्टिस्ट जैनब रावजी से शादी रचाई। शादी समारोह अक्किनेनी परिवार के आवास पर निजी समारोह में संपन्न हुआ। आज रविवार 8 जून को अखिल और जैनब का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। रिसेप्शन पार्टी अन्नपूर्णा स्टूडियोज में रखी गई है।

विज्ञापन

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Akkineni family hosted grand reception at Annapurna Studios in Hyderabad
अमला-अखिल-जैनब-नागार्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिसेप्शन की तस्वीर आई सामने
टॉलीवुड स्टार अखिल अक्किनेनी के वेडिंग रिसेप्शन की फोटो सामने आई है। न्यूज पोर्टल 123तेलुगु  की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसेप्शन हैदराबाद में अन्नपूर्णा स्टूडियोज में आयोजित हुआ, जिसमें फिल्म जगत की भी कई हस्तियां शामिल हुईं। देवर के रिसेप्शन में शोभिता धुलिपाला रेड कलर का आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, नागा चैतन्य ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Wedding Akkineni family hosted grand reception at Annapurna Studios in Hyderabad
अक्किनेनी फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम

फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
अखिल और जैनब की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में फिल्म, व्यवसाय और राजनीति सहित अलग-अलग क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां पहुंची हैं। नवविवाहित जोड़े के साथ अक्किनेनी परिवार की ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अखिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'लेनिन' है। इसमें उनके साथ श्रीलीला भी हैं। फिल्म का निर्देशन  मुरली किशोर अब्बुरू ने किया है।

Housefull 5 Day 3 Box Office: रविवार को 'हाउसफुल 5' की रही चांदी, तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

विज्ञापन

आर्टिस्ट हैं अखिल की पत्नी जैनब
बात करें अखिल अक्किनेनी की दुल्हन जैनब रावजी की तो वे फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती हैं, बल्कि वे आर्टिस्ट हैं। जैनब रावजी मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, बल्कि उनका सिक्का चित्रकारी की दुनिया में चलता है। वे आर्टिस्ट हैं। जैनब एब्स्ट्रेक्ट (अमूर्त) पेंटिंग और कस्टम फ्रेगरेंस डिजाइन पर केंद्रित कलाकार के रूप में मशहूर हैं। वे हैदराबाद में रिफ्लेक्शन नामक एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने कला प्रेमियों के सामने अपना काम दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed