Akhanda 2: आज बड़ा धमाका करने के लिए तैयार 'अखंड 2' के निर्माता, नंदमुरी-बोयापति की फिल्म पर साझा किया अपडेट
Akhanda 2: बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित, 'अखंड 2' फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, अब निर्माताओं ने एलान किया है कि वे आज फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा करेंगे।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु ने साथ मिलकर तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तीनों फिल्में- सिम्हा, लीजेंड और अखंडा बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। इसके बाद बोयापति ने अपनी चौथी फिल्म का एलान किया था, जिसका शीर्षक है- 'अखंडा 2-तांडवम'। इस फिल्म को वे नंदमुरी बालकृष्ण के साथ लेकर आ रहे हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है।
चौथी बार साथ काम कर रहे बोयापति-नंदमुरी
बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित, 'अखंड 2' फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, अब निर्माताओं ने एलान किया है कि वे आज शाम 5:31 बजे एक रोमांचक अपडेट फैंस के साथ साझा करेंगे। वहीं, अब दर्शक भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आज फिल्म से जुड़ी कौन सी दिलचस्प जानकारी साझा की जाएगी। बोयापति श्रीनु के साथ नंदमुरी का यह चौथा सहयोग है।
A Roaring update from #Akhanda2 - Thaandavam today at 5:31 PM ❤🔥
— 14 Reels Plus (@14ReelsPlus) December 11, 2024
Stay tuned 💥💥
'GOD OF MASSES' #NandamuriBalakrishna #BoyapatiSreenu @MusicThaman @14ReelsPlus @RaamAchanta #GopiAchanta #MTejeswiniNandamuri @kotiparuchuri pic.twitter.com/Tze8CKmgAO
फिल्म की शूटिंग
इससे पहले अक्तूबर में फिल्म के शीर्षक का एलान करते हुए नंदमुरी बालकृष्ण ने भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। साथ ही यह जानकारी भी दी थी कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था। इसके साथ लिखा था, 'सिम्हा, लीजेंड और अखंडा...सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक के बाद एक और ब्लॉकबस्टर 'अखंडा 2' की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार हमारी सहयोग दुनियाभर में धमाल मचाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।'
फिल्म के कलाकार
फिल्म 'अखंडा 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई अन्य हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता ने किया है। थमन ने संगीत तैयार किया है। वहीं इस बीच नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अगली फिल्म 'डाकू महाराज, बॉबी कोल्ली द्वारा निर्देशित, 12 जनवरी, 2025 को भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं।