फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith kumar most awaited film Good bad ugly will break all records of tamil on opening day says ravi shankar

Good Bad Ugly: क्या अजित कुमार की फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर मचा देगी कोहराम? जानें किसने कही ये बात

Thu, 27 Mar 2025 09:19 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Mar 2025 09:19 AM IST
सार

Good Bad Ugly: अजित कुमार अभिनीत फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर दर्शकों में काफी रोमांच है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब इसके निर्माता ने फिल्म के कलेक्शन को लेकर कही बड़ी बात।

विज्ञापन
Ajith kumar most awaited film Good bad ugly will break all records of tamil on opening day says ravi shankar
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi

विस्तार

'गुड बैड अग्ली' फिल्म की झलकियों और टीजर ने दर्शकों के मन में बेसब्रियां बढ़ा दी हैं। साउथ सुपरस्टार अजित की दमदार एक्टिंग के कारण निर्माता फिल्म के कलेक्शन को लेकर कयास लगाने लगे हैं। अब निर्माता ने कहा कि यह फिल्म दमदार साबित होगी। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन


फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
अजित की आगामी फिल्म को लेकर सिनेमा की दुनिया में काफी चर्चा है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रॉबिनहुड’ फिल्म के प्रमोशन में रविशंकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘गुड बैड अग्ली’ तमिल सिनेमा में सभी मौजूदा ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ देगी। साथ ही निर्माता ने कहा कि इस फिल्म का जबदस्त क्रेज है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन कैसा रहता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:  Salman Khan: 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने संजय दत्त को लेकर किया बड़ा एलान, एक साथ नजर आएंगे दोनों दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी को लेकर अपडेट?
'गुड बैड अग्ली' फिल्म के टीजर के अनुसार अभिनेता अजित कुमार कई अवतारों में दिखेंगे। हालांकि, मुख्य तौर पर फिल्म में उनके तीन किरदार नजर आएंगे, लेकिन टीजर में वे कई अवतार में दिखे। अपने सभी लुक में अजित दमदार एक्शन सीन्स करते दिखे। यह प्रतिशोध, वफादारी और सत्ता की कीमत की कहानी है।

यह खबर भी पढ़ें:  Tumko Meri Kasam: आईपीओ के प्रचार के लिए बनी अनुपम खेर की फिल्म, इधर पिक्चर फ्लॉप, उधर आईपीओ वापस

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली', जिसे आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजीत के साथ तृषा भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया गया है। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम ने किया गया और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed