फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajith Kumar admitted in hospital for full body checkup before starting VidaaMuyarchi film second schedule

Ajith Kumar: इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए अजित कुमार, छुट्टी मिलते ही शुरू करेंगे 'विदामुयारची' की शूटिंग

Thu, 07 Mar 2024 04:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 07 Mar 2024 04:28 PM IST
सार

अभिनेता अजीत जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Ajith Kumar admitted in hospital for full body checkup before starting VidaaMuyarchi film second schedule
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार इन दिनों मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'विदामुयारची' के शेड्यूल ब्रेक पर हैं। अभिनेता इससे पहले अजरबैजान में शूटिंग कर रहे थे। वे हाल ही में भारत वापस आए हैं और अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहे हैं। वहीं खबर आ रही हैं कि अब वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सुन अभिनेता के फैंस काफी परेशान हो गए, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर यह है कि अभिनेता स्वस्थ हैं और केवल उनके बॉडी चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


एक दिन अस्पताल में रहेंगे अभिनेता
बताया गया है कि अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विदेश से भारत लौटने के बाद हाल ही में अभिनेता को अपने बेटे आदविक का नौवां जन्मदिन भी मनाया, जहां युवा खिलाड़ी को फुटबॉल के आकार का केक काटते देखा गया। वहीं अब बताया गया है कि अजित कुमार को फुल बॉडी चेकअप के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
स्वास्थ्य जांच पूरी करने के लिए अभिनेता एक दिन के लिए अस्पताल में रहेंगे। इसके अलावा खबर है कि अभिनेता का शूटिंग से लिया हुआ ब्रेक लगभग पूरा हो चुका है और अभिनेता जल्द ही अपनी फिल्म 'विदामुयारची' के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता 'विदामुयारची' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगे।
Maidaan Trailer: फुटबॉल के 'मैदान' में खिलाड़ी उतारेंगे अजय, करियर को दांव पर लगा सच करेंगे भारत की जीत का सपना

फिल्म के कलाकार
वहीं बात करें फिल्म की तो 'विदामुयारची' की कुछ शूटिंग तुर्की में भी पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का दूसरा शेड्यूल 15 मार्च तक शुरू होगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म में अजीत के अलावा तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा, अराव और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Meera Chopra Wedding: मीरा-रक्षित की शादी का साक्षी बनेगा राजस्थान, सभी रस्मों की पूरी डिटेल पर फरमाएं गौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed