Paris Fashion Week 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक ड्रेस में रैंप पर बिखेरा जलवा, दिखाई दिलकश अदाएं
Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक 2025 के इवेंट में शामिल हुईं और रैंप वॉक किया। उन्होंने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय फ्रांस की राजधानी पेरिस में फैशन वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शिरकत किया और रैंप वॉक भी किया। ब्लैक ड्रेस में अभिनेत्री ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को आकर्षित कर लिया।
ऐश्वर्या राय के आउटफिट ने खींचा ध्यान
अभिनेत्री ने हीरे जड़े एक खूबसूरत ब्लैक कलर के आउटफिट में पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया और वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ड्रेस की खास बात ये है कि उनके आस्तीन और कोट के बैक पर 10 इंच के हीरे की कढ़ाई हुई है। इसके अलावा, बड़े हीरे और पन्ने वाला ब्रोच उनके लुक को और भी शानदार बना रहे हैं। उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मेकअप की बात करें तो, अभिनेत्री ने अपने ड्रेस में बोल्ड टच देने के लिए लाल लिपस्टिक लगाई, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहा है।
aishwarya rai at the paris fashion week and her aura remains unmatched. pic.twitter.com/ZqO383pgBf
विज्ञापन विज्ञापन— 🦢 (@softiealiaa) September 29, 2025
फैंस को दिया फ्लाइंग किस
अभिनेत्री ने रैंप पर शानदार अंदाज में वॉक करते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन फ्लाइंग किस और नमस्ते पोज के साथ किया।
when you think of beauty, you think of Aishwarya ✨ pic.twitter.com/FbaIgsggEj
— 🕸️ (@komolikabasu_) September 30, 2025
यह खबर भी पढ़ें: They Call Him OG: चिरंजीवी ने परिवार के साथ देखी 'दे कॉल हिम ओजी', भाई पवन कल्याण की तारीफ में लिखी ये बात
मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है ड्रेस
ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खूबसूरत ड्रेस को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में मनीष मल्होत्रा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी दिख रही हैं।
ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन II' में देखा गया था। इस फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा कृष्णन और प्रभु ने अभिनय किया था।