{"_id":"68eb6d9789522545f6023726","slug":"ahaan-panday-visits-mumbai-school-play-with-children-photos-and-video-goes-viral-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचे अहान पांडे, बच्चों के साथ की खूब सारी मस्ती; फैंस बोले- 'यह मेरा सुपरस्टार है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
स्कूल पहुंचे अहान पांडे, बच्चों के साथ की खूब सारी मस्ती; फैंस बोले- 'यह मेरा सुपरस्टार है'
Sun, 12 Oct 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:28 PM IST
सार
Ahaan Panday Viral Video: अहान पांडे मुंबई के एक स्कूल में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताया है। कई यूजर्स उनकी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों के साथ अहान पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'सैयारा' की कामयाबी के बाद अहान पांडे सुर्खियों में हैं। उनकी हर हरकत पर फैंस की नजर रहती है। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो का इंतजार करते हैं। हाल ही में, अहान पांडे ने सीताराम मिल कंपाउंड मुंबई पब्लिक स्कूल के छात्रों के साथ कुछ वक्त गुजारा। स्कूल में अहान का दिन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बच्चों के साथ उनकी मुस्कुराते हुए और उनके साथ कक्षा में भाग लेते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों और वीडियो में, अहान खुशनुमा दिन का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। अहान बच्चों के साथ मस्ती भरी बातें करते और तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठे हैं। उनके साथ चिल्लाते हैं और अपने हाथ से दिल बनाते हैं। उन्होंने कई बच्चों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया है। सोशल मीडिया पर अहान की तस्वीरें और वीडियो आते ही फैंस ने लाइक करना और कमेंट करना शुरू कर दिया है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स ने पोस्ट पर किए कमेंट
अहान की वायरल तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'मेरा असली हीरो, मेरा सुपर स्टार, मेरा सैयारा। मुझे तुम पर फख्र है।' एक और यूजर ने लिखा है 'शिक्षा व्यवस्था अब अच्छी हो रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'वाह, अहान बहुत दयालु हैं यार।' इसके अलावा कई यूजर्स इस पोस्ट पर दिल और फायर वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

अहान पांडे का वर्कफ्रंट
आपको बता दें इस साल की शुरुआत में, अहान ने मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
अहान पांडे एक और अहम प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि इसका निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे और इसका प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स करेगा। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी होंगी।