‘सैयारा’ अभिनेत्री संग डेटिंग की अफवाहों के बीच अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी; बोले- अनीत जैसा रिश्ता कभी…
Ahaan Panday: फिल्म 'सैयारा' के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच डेटिंग की खबरें चल रही है। अब अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘सैयारा’ फेम अभिनेता अहान पांडे ने अपनी को-स्टार अनीत पड्डा संग चल रहे डेटिंग रूमर्स के बीच प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि अनीत संग उनका कुछ खास रिश्ता है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
अनीत संग अपने रिश्ते के बारे में बोले अहान पांडे
अभिनेता अहान पांडे ने जी क्यू इंडिया से अनीत पड्डा संग रिश्ते को लेकर बातचीत की। उनसे पूछा गया कि क्या आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, ‘अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। सोशल मीडिया पर लोग सोचते है कि हम साथ हैं, लेकिन हम साथ नहीं हैं। केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती, यह कंफर्ट, सेफ्टी के बारे में भी हो सकता है।’
यह खबर भी पढ़ें: जबरदस्त एक्शन में फिर लौटेंगे सनी देओल, ओटीटी प्रोजेक्ट में अक्षय खन्ना-संजीदा शेख के साथ आएंगे नजर
‘अनीत जैसा रिश्ता कभी नहीं होगा’
आगे उन्होंने कहा कि अनीत उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है। लेकिन बताया- ‘मेरा और अनीत जैसा रिश्ता कभी नहीं होगा।’ साथ ही उन्होंने बताया कि सैयारा का सपना साथ में देखा था, और इसे सच होते देखना खास है। इसके अलावा एक्टर ने कहा कि वह अभी सिंगल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जबरदस्त एक्शन में फिर लौटेंगे सनी देओल, ओटीटी प्रोजेक्ट में अक्षय खन्ना-संजीदा शेख के साथ आएंगे नजर
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘सैयारा’ एक लव स्टोरी फिल्म है। इसकी कहानी एक म्यूजिशियन कृष और वाणी नाम की लड़की की है। कृष का किरदार अहान पांडे ने निभाया है और वाणी के रोल में अनीत पड्डा नजर आई हैं। फिल्म में लड़की को अल्जमाइर नाम की बीमारी हो जाती है, वह सबकुछ भूल जाती है। यही बात फिल्म को खास बना देती है। इस फिल्म का म्यूजिक भी युवाओं को काफी पसंद आया है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 570 करोड़ रुपये हुई। वहीं देशभर में इस फिल्म ने 328 करोड़ रुपये कमाए।