फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahaan Panday film Saiyaara break the Hrithik Roshan Kaho Naa Pyaar Hai Record

Saiyaara: अहान पांडे की 'सैयारा' ने तोड़ा ऋतिक रोशन की 'कहो ना प्यार है' का रिकॉर्ड, ली सबसे बड़ी शुरुआत

Sat, 19 Jul 2025 08:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Jul 2025 08:34 PM IST
सार

Saiyaara Break The Records: अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। जानिए इन रिकॉर्ड्स के बारे में।

विज्ञापन
Ahaan Panday film Saiyaara break the Hrithik Roshan Kaho Naa Pyaar Hai Record
सैयारा - फोटो : एक्स

विस्तार

यश राज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई नई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पहले ही दिन फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाया है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में।
विज्ञापन

रिफ्यूजी और कहो ना प्यार है को छोड़ा पीछे
'सैयारा' ने भारतीय सिनेमा में पहले दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया है। यह फिल्म किसी भी नए कलाकार द्वारा निभाए गए किरदार के रूप में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म ने 'कहो ना प्यार है' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

Ahaan Panday film Saiyaara break the Hrithik Roshan Kaho Naa Pyaar Hai Record
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेम कहानी वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस पर प्रेम कहानी वाली इस फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। यह फिल्म कोरोना महामारी के बाद से अपने पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली रोमांटिक ड्रामा फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि 'सैयारा' ने पिछले 25 वर्षों में किसी भी डेब्यू स्टार वाली फिल्म से ज्यादा टिकट बेचे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara: अहान पांडे की बहन अलाना ने 'सैयारा' की कामयाबी पर जताई खुशी, लिखा- 'दुनिया ने सितारा देखा, मैंने...'
विज्ञापन

कम स्क्रीन्स पर रिलीज होकर भी ली बड़ी ओपनिंग
हैरत की बात यह है कि यह फिल्म कम ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके बावजूद इसने अच्छी कमाई की है। भारत में यह फिल्म 8 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इससे पहले जिन फिल्मों ने 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है उन्हें 18,000 स्क्रीनों पर दिखाया गया। फिल्म ने पश्चिम बंगाल और बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed