Thalapathy 69: 'प्रेमालु' से दिल जीतने के बाद अब 'दलपति 69' में दिखेंगी ममिता बैजू! जानिए क्या होगा रोल
अभिनेत्री ममिता बैजू के दलपति विजय की 69वीं फिल्म में काम करने की चर्चा चल रही है। फिल्म का अस्थाई शीर्षक 'दलपति 69' रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम अभिनेत्री ममिता बैजू की फिल्म 'प्रेमालु' ने सिनेमाघरों में आते ही लोगों को चौंका दिया था। किसी ने नहीं सोचा होगा कि फिल्म टिकट खिड़की पर तूफान मचाने वाली है। लगभग 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 131.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'प्रेमालु' की सफलता के बाद से ममिता के सितारे भी बुलंद हो गए हैं और अब उनके सुपरस्टार विजय के साथ भी काम करने की चर्चा चल रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि ममिता बैजू अब दलपति विजय के साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगी। ममिता को विजय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है। यह विजय की 69वीं फिल्म हो सकती है, जिसका अस्थाई शीर्षक 'दलपति 69' रखा गया है।
Kishore Kumar: बच्चों ने किया किशोर दा को याद, समाधि पर 'तेरे जैसा यार कहां' गाकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
ममिता का किरदार कैसा होगा, इसे लेकर भी काफी कुछ कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ममिता को विजय की बहन की भूमिका में देखा जाएगा। फिलहाल ये सब चर्चा ही है और आधिकारिक एलान के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी, लेकिन इतना जरूर है कि दर्शक ममिता और विजय को एक साथ देखने के काफी उत्सुक है।
Bioscope: सन 60 में सौ रुपये में बिकी ‘मुगल ए आजम’ की टिकट, पहले दिन ही महीने भर को हाउसफुल हुआ मराठा मंदिर
'दलपति 69' का निर्देशन एच विनोद करेंगे। इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जा सकता है। इस फिल्म में कमल हासन के भी काम करने की चर्चा है और इस पर भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। विजय की आने वाली फिल्म की बात करें वो जल्द ही 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में नजर आएंगे। इसे 05 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसमें मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला और जयराम भी अभिनय करते दिखेंगे।
Ankita Lokhande: पति के सामने दोस्त ने की अंकिता की ड्रेस से छेड़छाड़, गुस्से से आग बबूला हुईं अभिनेत्री