Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक से शादी के बाद कृतिका ने की थी आत्महत्या की कोशिश, तीनों को हो रही थी परेशानी
'बिग बॉस ओटीटी 3' के हालिया एपिसोड में कृतिका मलिक को अरमान मलिक से शादी करने के मामले पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वो खुद को दोषी महसूस कर रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृतिका मलिक, पायल मलिक और अरमान मलिक रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सबसे चर्चित प्रतिभागी हैं। हालांकि, पायल मलिक और अरमान अब शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन जब तक शो खत्म नहीं हो जाता, तब तक ये तीनों पति-पत्नी चर्चा में बने रहने वाले हैं, क्योंकि आए दिन किसी न किसी का कोई बयान सुनने को मिल जाता है। इसी सिलसिले में, अब कृतिका मलिक ने अरमान से शादी करने को लेकर काफी कुछ कहा है।
कृतिका मलिक शो के हालिया एपिसोड में अपनी शादी पर बातचीत करती दिखाई दीं। कृतिका ने कहा कि एक समय उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अरमान से शादी करने के बाद वो खुद को दोषी महसूस कर रही थीं। तीनों को कुछ परेशानियों से भी गुजरना पड़ा था, जिसके चलते वे अलग हो गए थे।
कृतिका मलिक ने कहा कि वो शो खत्म होने के बाद अरमान के साथ रहेंगी। अरमान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो दोनों पत्नियों के साथ एक जैसा बर्ताव करते हैं। मालूम हो कि अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से और 2018 में कृतिका से शादी की थी, जो पायल की ही दोस्त हैं। इन दोनों से पहले भी अरमान की एक पत्नी थी, जिसका नाम सुचित्रा था और 2011 में दोनों अलग हो गए थे।
Hailey Merkt: 'द बैचलर' सीजन 21 की प्रतियोगी हैली मर्कट का निधन, 31 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बिग बॉस के घर में अब केवल पांच लोग बचे हैं। इनमें कृतिका मलिक समेत रणवीर शौरी, नैजी, सना मकबूल और साई केतन राव भी मौजूद हैं। इन्हीं में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता बनेगा। शो के दर्शक जल्द से जल्द जानना चाहते हैं कि आखिर ट्रॉफी किसके नाम होगी। वहीं, अरमान मलिक अपनी पत्नी कृतिका मलिक के बजाय रणवीर शौरी का समर्थन कर रहे हैं। वो चाहते हैं रणवीर शो के विजेता बने।
Arjun Rampal: गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से आखिर क्यों शादी नहीं करना चाहते अर्जुन रामपाल, बताई यह बड़ी वजह!