फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dino Morea Again Questioned By EOW Of The Mumbai Police In Mithi River Cleaning Scam

Dino Morea: फिर EOW के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, मीठी नदी घोटाले में होगी पूछताछ

Wed, 28 May 2025 01:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 May 2025 01:53 PM IST
सार

Mithi River Cleaning Scam: मीठी नदी घोटाले में जांच का फंदा अब कसता जा रहा है। अभिनेता डिनो मोरिया को इस मामले में एक बार फिर EOW के सामने पेश होना पड़ा है।

विज्ञापन
Dino Morea Again Questioned By EOW Of The Mumbai Police In Mithi River Cleaning Scam
डिनो मोरिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedinomorea

विस्तार

मुंबई के मीठी नदी घोटाले में फंसे अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर EOW के सामने पेश हुए हैं। जहां उनसे पूछताछ की गई। इससे पहले कल भी अधिकारियों ने डिनो मोरिया से करीब 7 घंटे तक लंबी  पूछताछ की थी। अब एक बार फिर जांच अधिकारी ने डिनो मोरिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, इस दौरान मीडिया ने जब डिनो मोरिया से बात करनी चाहिए तो वो कुछ भी कहने से बचते दिखे।

विज्ञापन

 

कल भी डिनो मोरिया से हुई थी सात घंटे पूछताछ
इससे पहले कल भी अभिनेता डिनो मोरिया को EOW ने बुलाया था और लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में EOW की जांच में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि डिनो मोरिया, उनके भाई और इस घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच कई बार बातचीत हुई है। इन कॉल्स की रिकॉर्डिंग्स और डेटा अब जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। सूत्रों का कहना है कि इन कॉल्स के जरिए मिली जानकारी से पूरे घोटाले की परतें खुल सकती हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः Dino Morea: मीठी नदी घोटाले मामले में डिनो मोरिया से पूछताछ, मुंबई पुलिस की EOW के दफ्तर पहुंचे एक्टर

क्या है मीठी नदी घोटाला
यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका की ओर से मीठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। आरोप है कि इन मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी वित्तीय गड़बड़ी हुई। मामले में केतन कदम और जय जोशी को मुख्य आरोपी बताया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed