CAA: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आईं अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन, पीएम मोदी का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की। अब इस पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने अपना समर्थन व्यक्त करती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की। सीएए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का एक अभिन्न अंग था। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद संसद ने 11 दिसंबर, 2019 को इसे अधिनियमित किया। अब इस पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'यह शांति की दिशा में एक मार्ग है। यह लोकतंत्र का सच्चा कार्य है।'
सीएए के समर्थन में उतरीं मैरी मिलबेन
एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में, ईसाई और धार्मिक स्वतंत्रता की समर्थक मिलबेन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। मैरी मिलबेन ने लिखा, 'एक ईसाई, आस्थावान महिला और धार्मिक स्वतंत्रता की वैश्विक समर्थक के रूप में, मैं आज नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के कार्यान्वयन की घोषणा करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करती हूं, जो अब सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों, ईसाइयों, हिंदुओं को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करती है।'
Indira Tiwari: मां ने मुझे अकेले पाला, मैं एक मां का दर्द समझती हूं, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ में मेरा किरदार...
“This is a pathway towards peace. This is a true act of democracy.”
— Mary Millben (@MaryMillben) March 11, 2024
As a Christian, woman of faith, and global advocate for religious freedom, I applaud the Modi-led government announcing today the implementation of the Citizenship (Amendment) Act now granting Indian nationality… pic.twitter.com/72Bmb6pX0c
मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी का जताया आभार
अपने संदेश में, मिलबेन ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारत सरकार को उनके दयालु नेतृत्व और धार्मिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भारत सरकार को आपके दयालु नेतृत्व के लिए और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सताए गए लोगों का स्वागत करने और धार्मिक स्वतंत्रता को बरकरार रखने के लिए धन्यवाद।'
Vande Veeram: मंच पर पहुंचते ही फफक फफक कर रो पड़ी शहीद की बेटी, फिल्म ‘बस्तर’ का गाना वंदे वीरम रिलीज
वैश्विक महत्व को दर्शाती है मैरी मिलबेन की पोस्ट
मैरी मिलबेन का बयान धार्मिक स्वतंत्रता पर भारत के रुख और जरूरतमंद लोगों को शरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता के बारे में चर्चा को बढ़ाता है, जो देश के हालिया विधायी कार्यों के वैश्विक महत्व को रेखांकित करता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया।
Dhirajlal Shah Death: फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' जैसी कई फिल्मों का किया था निर्माण