फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Sridevi wanted to work with Amar Singh Chamkila But the singer had rejected the offer know film story

Sridevi: अमर सिंह चमकीला के साथ काम करना चाहती थीं श्रीदेवी! लेकिन गायक ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

Sat, 13 Apr 2024 11:39 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:39 AM IST
सार

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'चमकीला' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसी बीच अमर सिंह चमकीला के दोस्त स्वर्ण सिविया का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीदेवी को लेकर बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन
Actress Sridevi wanted to work with Amar Singh Chamkila But the singer had rejected the offer know film story
श्री देवी और अमर सिंह चमकीला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'चमकीला' रिलीज हो चुकी है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे दर्शक खूब पसदं कर रहे हैं। फिल्म में पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की जीवनी को दिखाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर चमकीला के दोस्त स्वर्ण सिविया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी गायक अमर सिंह चमकीला की फैन थी और उनके साथ काम करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री के साथ काम नहीं किया। 

विज्ञापन

श्रीदेवी ने दिया था फिल्म का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चमकीला के दोस्त स्वर्ण सिविया ने बताया, 'श्रीदेवी अमर सिंह चमकीला की फैन थीं, उन्होंने उनसे अपनी फिल्म में हीरो बनने का ऑफर दिया।, लेकिन चमकिला ने उनसे कहा उन्हें हिंदी में बात करनी नहीं आती। श्रीदेवी ने चमकीला को एक महीने में प्रशिक्षण दिलाने का ऑफर भी दिया था, चमकीला ने कहा इस दौरान श्रीदेवी से कहा उसे 10 लाख का नुकसान होगा। श्रीदेवी चमकीला के साथ एक पंजाबी फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं थीं, हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।'

Ram Charan: राम चरण के खाते में एक और सम्मान, चेन्नई का यह विश्वविद्यालय एक्टर को मानद उपाधि से करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह चमकीला की लोकप्रियता
गौरतलब है कि अमर सिंह चमकीला पंजाबी लोकगीत और अपनी बेहतरीन स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते थे। वे अपने गाने खुद ही लिखते थे और उनका अपना एक बैंड भी था। इस बैंज में उनकी पत्नी अमरजोत सिंह चमकीला भी थी, जिनके साथ वह गाने गाते और तुम्बी भी बजाया करते थे। चमकीला भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर थे। उनके सुपरहिट गानों में 'ललकारे नाल' और कुछ धार्मिक गीत 'बाबा तेरा ननकाना', 'तलवार मैं कलगीधार दी' काफी चर्चित हैं, जिन्हें लोगो आज भी सुनना पसंद करते हैं। 

Priyanka-Vijay: प्रियंका ने साझा कीं 22 साल पुरानी तस्वीर, विजय के साथ उनका यह कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed