Kangana Ranaut: ‘आप खुद से अधिक बनें…’, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ट्रेस का महिलाओं को संदेश
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संदेश साझा किया है। संदेश में उन्होंने लिखा कि महिलाओं को पुरुषों के जूतों में फिट होने की जरूरत नहीं हैं। आपके अंदर एक शक्ति है, जिसे प्रकट करने की आवश्यकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दिन को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को सशक्त करने का संदेश दिया है। उन्होंन संदेश में महिलाओं को एक देवी का दर्जा दिया है।
आप खुद से अधिक बनें, महिला बनें
कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश ट्वीट करते हुए लिखा कि महिलाओं को किसी की तरह बनने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह खुद में एक शक्ति हैं, जिसे प्रकट करने की जरूरत है। आप जो हैं वो बनना सीखिए, दिखावे के चक्कर में आपक पुरुषों के जैसा होना मत सीखिए और प्रतिस्पर्धा करने से बचिए। वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं दयालु बनें, जिज्ञासु बनें, खुद से अधिक बनें और एक महिला बनें।
On this international women’s day my message to all the women out there is, don’t let anyone convince you that you need to fit in to men’s shoes or compete with other women. No. You don’t need to be like anyone else, there is a Shakti waiting in you to be unravelled and…
विज्ञापन विज्ञापन— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 8, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Women’s Day: मदर इंडिया से लेकर लापता लेडीज तक दिखी महिलाओं के सशक्त बनने की कहानी, क्या आपने देखी ये फिल्में
आप एक देवी हैं, सभी को आपकी जरूरत है
एक्ट्रेस ने महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर कोई महिला का प्यार और सहारा प्राप्त करना चाह रहा है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि बचपन में आपको भी मां की जरूरत थी, जिसने आपको प्यार दिया। आप एक देवी हैं, हर किसी को आपकी जरूरत है। आप सब कुछ हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Gene Hackman Death: ऑस्कर विजेता की ह्रदय रोग से हुई थी मौत, एक हफ्ते पहले पत्नी ने छोड़ दिया था साथ
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री सिनेमाई परदे पर आखिरी बार 'इमरजेंसी' फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा की थी। जानकारी के मुताबितक उनकी अगली फिल्म एक तमिल फिल्म होगी, जिसमें आर माधवन उनके साथ नजर आएंगे। अभिनेत्री कंगना रनौत राजनीति की दुनिया में भी कमाल कर रही हैं, वो इस समय हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी लोकसभा से सांसद हैं।