फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress gene hackman dies due to heart disease and her wife from hantavirus know death mystery

Gene Hackman Death: ऑस्कर विजेता की ह्रदय रोग से हुई थी मौत, एक हफ्ते पहले पत्नी ने छोड़ दिया था साथ

Sat, 08 Mar 2025 08:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Mar 2025 08:33 AM IST
सार

Gene Hackman Death: हाल ही में ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। मामले की जांच चल रही है, जिसमें सामने आया कि अभिनेता की मौत ह्रदय रोग से हुई थी। आइए जानते हैं उनकी पत्नी और कुत्ते की मौत का क्या है कारण?

विज्ञापन
Actress gene hackman dies due to heart disease and her wife from hantavirus know death mystery
जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच में एक-एक करके खुलासे हो रहे हैं। जांच में अभिनेता की मृत्यु ह्रदय रोग से होने की जानकारी मिली। वहीं, उनकी पत्नी की मौत एक हफ्ते पहले हो गई थी। आइए जानते हैं पूरी जांच रिपोर्ट के बारे में, जिसने कई आशंकाओं से परदा हटाने का काम किया है। 

विज्ञापन


अल्जाइमर रोग से पीड़ित थे अभिनेता
मुख्य चिकित्सक परिक्षक डॉ. हीथर जेरेल ने एक न्यूज कान्फ्रेंस में बताया कि ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। आगे उन्होंने कहा कि 95 वर्षीय अभिनेता अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। जीन हैकमैन ह्रदय रोग से भी ग्रसित थे, इसलिए डॉ. हीथर का कहना है कि उनकी मौत का कारण ह्रदय रोग ही हो सकता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से ‘छावा’ बस इतनी दूर, ‘क्रेजी’ को बजट निकालने में भी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेट्सी ने एक हफ्ते पहले छोड़ दिया था हैकमैन का साथ
जांच अधिकारियों के मुताबिक अभिनेता की पत्नी बेट्सी अराकावा को 11 फरवरी के दिन आखिरी बार कहीं जाते देखा गया था। बेट्सी की मौत का कारण हंता वायरस थी। डॉ. जेरेल ने इन दोनों की मौत की सही तारीख ना पता लगने की बात कही है, लेकिन दोनों की मौत एक सप्ताह के अंतराल में होने की पुष्टि की। 


यह खबर भी पढ़ें: Shahid Farzi: शाहिद कपूर की फर्जी में विजय सेतुपति नहीं थे पहली पसंद? पहले सीरीज की जगह बनाई जा रही थी फिल्म

दंपत्ति का कुत्ता भी मिला था मृत
दंपत्ति की मौत के दौरान उनका एक कुत्ता भी मृत पाया गया था। हालांकि, दंपत्ति के तीन कुत्ते थे, जिसमें एक कुत्ता बाथरूम के पास एक टोकरी में मृत पाया गया था, बल्कि दो कुत्ते बच गए थे। हालांकि, अभी तक कुत्ते की मौत का कारण नहीं पता चला पाया है। अभी इसकी जांच चल रही है।

क्या है पूरी घटना?
ऑस्कर विजेता मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी बीते 26 फरवरी को अपने न्यू मैक्सिको स्थित घर में मृत पाए गए थे। सांता फे. पुलिस ने द सन को यह बताते हुए जीन हैकमैन व उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की थी। इन दोनों के अलावा अभिनेता का कुत्ता भी घटनास्थल पर मृत पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed