फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Farzi Was Initially Planned As A Film With Nawazuddin Siddiqui as per report?

Shahid Farzi: शाहिद कपूर की फर्जी में विजय सेतुपति नहीं थे पहली पसंद? पहले सीरीज की जगह बनाई जा रही थी फिल्म

Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
सार

Shahid Kapoor Farzi: निर्देशक राज एंड डीके ने फर्जी को एक सीरीज के तौर पर नहीं बल्कि एक फिल्म के तौर पर बनाने की योजना बनाई थी। साथ ही इस सीरीज में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति की जगह एक बॉलीवुड कलाकार को लिया जा रहा था। जानिए वह कलाकार कौन हैं, जिसे विजय की जगह लिया जा रहा था।

 

विज्ञापन
Shahid Kapoor Farzi Was Initially Planned As A Film With Nawazuddin Siddiqui as per report?
शाहिद कपूर की फर्जी में विजय सेतुपति नहीं थे पहली पसंद? - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फर्जी एक सीरीज के तौर पर आई और दर्शकों को पसंद भी आई। लेकिन क्या आपको यह पता है कि इसे पहले एक फिल्म की तरह बनाने का प्लान था। वहीं फिल्म में विजय सेतुपति की जगह यह बॉलीवुड अभिनेता नजर आता। आइए जानते है कि आखिर किस अभिनेता का किरदार विजय ने छीना है। 
विज्ञापन
Trending Videos

फर्जी में विजय की जगह यह अभिनेता निभाता पुलिसवाले का किरदार 
पिंकविला के अनुसार, फर्जी में शाहिद कपूर को हमेशा से ही मुख्य भूमिका में लेने की बात थी, लेकिन विजय सेतुपति की जगह पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लिया जा रहा था और फर्जी को एक फिल्म बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आखिर में नवाजुद्दीन का रोल विजय को दे दिया गया और फिल्म की जगह फर्जी को एक सीरीज के तौर पर बनाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों बनी फर्जी एक सीरीज
शाहिद कपूर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज फर्जी ने अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी की कहानी लिखते समय राज और डीके को लगा कि इसमें दो घंटे की फिल्म से ज्यादा की गहराई है। इसलिए, इसे आठ एपिसोड की सीरीज में बदल दिया गया, जिससे कहानी को और बेहतर तरीके से दिखाया जा सके। अब फैंस फर्जी के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
The Paradise: 'द पैराडाइज' को लेकर नानी ने कही अहम बात, बोले- भारत का मैड मैक्स है यह फिल्म
 
विज्ञापन

फर्जी की कहानी
फर्जी की कहानी सनी (शाहिद कपूर) नाम के व्यक्ति की है, जो अपने दादा की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए नकली नोट छापना शुरू करता है। अपने दोस्त फिरोज (भुवन अरोड़ा) की मदद से वह अच्छी क्वालिटी के नकली नोट बनाता है, जिससे पुलिस का ध्यान उसकी ओर जाता है। माइकल वेदनायगम (विजय सेतुपति) नाम का एक सख्त अधिकारी इस गैरकानूनी काम को रोकने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed