फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Kamal Haasan started dubbing for Thug Life filmsmakers gave this update with a special video

Kamal Haasan: कमल हासन ने शुरू की 'ठग लाइफ' की डबिंग, निर्माताओं ने वीडियो के साथ खास अंदाज में दिया अपडेट

Mon, 29 Jul 2024 01:53 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

कमल हासन ने अपनी नई फिल्म 'ठग लाइफ' की डबिंग शुरू कर दी है। फिल्म के निर्माताओं ने एक खास वीडियो को साझा करते हुए इसका एलान किया।
 

विज्ञापन
Actor Kamal Haasan started dubbing for Thug Life filmsmakers gave this update with a special video
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl

विस्तार

कमल हासन की दो-दो फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई है। एक है- 'कल्कि 2898 एडी' और दूसरी है- 'इंडियन 2'। पहली टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर रही है और दूसरे को दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है और इस फिल्म में ही कमल हासन ने अहम भूमिका निभाई है। इसी बीच, अब उनकी नई फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर एक जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Actor Kamal Haasan started dubbing for Thug Life filmsmakers gave this update with a special video
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl

'ठग लाइफ' की डबिंग शुरू हो चुकी है। यह जानकारी खुद फिल्म निर्माताओं द्वारा दी गई है। इस जानकारी को साझा करने के लिए निर्माताओं ने एक खास वीडियो बनवाया था। इस वीडियो के साथ अलग ही अंदाज में बताया गया कि कमल हासन ने 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू कर दी है। कमल हासन को स्टूडियो में बैठकर डबिंग करते हुए देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Raaj Kamal Films International (@rkfioffl)


विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Kamal Haasan started dubbing for Thug Life filmsmakers gave this update with a special video
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम @rkfioffl

'ठग लाइफ' का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। खास बात यह है कि लगभग 37 साल के लंबे वक्त के बाद कमल और मणिरत्नम साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ने साल 1987 में आई फिल्म 'नायकन' में काम किया था। हालांकि, 2023 में 'पीएस: 2' में कमल हासन ने नैरेटर के तौर पर काम किया था। इसका निर्माण कमल हासन, मणिरत्नम, शिवा अनंत और आर महेंद्रन द्वारा किया गया है। फिल्म के संगीत को मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। उनके बनाए संगीत पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर फिलहाल आधिकारिक एलान बाकी है।

Binny and Family: डेब्यू के लिए तैयार वरुण धवन की भतीजी अंजिनी, 'बिन्नी एंड फैमिली' का पहला पोस्टर जारी

विज्ञापन

Actor Kamal Haasan started dubbing for Thug Life filmsmakers gave this update with a special video
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम @trishakrishnan

कमल हासन के अलावा 'ठग लाइफ' में तृषा कृष्णन भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के साथ-साथ अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और गौतम कार्तिक भी नजर आने वाले हैं। हिंदी भाषा के दर्शकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में 'गुड्डू पंडित' का रोल करने वाले अली फजल और 'कालीन भैया' की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी भी 'ठग लाइफ' का हिस्सा है।

Aryan Khan: दिल्ली के जिस फ्लैट में रहते थे शाहरुख-गौरी, आर्यन खान ने खरीदा वो घर, इतने करोड़ में हुआ सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed