फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   abhishek bachchan inayat verma Movie Be Happy new poster Out Movie will release on Prime video

Be Happy: अभिषेक बच्चन-इनायत की 'बी हैप्पी' का नया पोस्टर जारी, इस ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

Sat, 21 Sep 2024 12:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Sep 2024 12:56 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' का पोस्टर जारी किया गया है। यह एकल पिता और उसकी बेटी कि जिंदगी पर बनी खूबसूरत कहानी बताई जा रही है।

विज्ञापन
abhishek bachchan inayat verma Movie Be Happy new poster Out Movie will release on Prime video
बी हैप्पी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म का नाम है 'बी हैप्पी'। यह एक पिता और पुत्री पर आधारित फिल्म है। कल 22 सितंबर को 'इंटरनेशनल डॉटर्स डे' है और उससे एक दिन पहले आज शनिवार को इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नास्सर, इनायत वर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन


रेमो डिसूजा करेंगे निर्देशन
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' का पोस्टर जारी किया गया है। यह एकल पिता और उसकी बेटी कि जिंदगी पर बनी खूबसूरत कहानी बताई जा रही है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा प्रोड्यूसर कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा रेमो डिसूजा के कंधे पर है। फिल्म में जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

Salman Khan: दुबई यात्रा के दौरान जेसन डेरुलो से मिले सलमान खान, मॉल में की खरीददारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलों पर छाने को तैयार अभिषेक
आज प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है। इसमें इनायत वर्मा और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि दोनों किसी डांस प्रस्तुति के लिए तैयार हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आपके दिलों में छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार'! जल्द आ रही है प्राइम वीडियो पर। इस फिल्म को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Raja Saab: क्या कम कीमत पर बेच दिए गए 'राजा साब' के ऑडियो अधिकार? यहां जानें सच्चाई

लूडो में साथ कर चुके हैं काम
यह दूसरी बार है जब इनायत और अभिषेक बच्चन साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों को फिल्म 'लूडो' में साथ देखा गया। तब दोनों एक-दूसरे से खूब नोकझोंक करते नजर आए। फिल्म 'लूडो' वर्ष 2020 में आई थी। अब चार साल बाद अभिषेक बच्चन के साथ इनायत फिर दर्शकों के बीच पहुंच रही हैं। फिलहाल पोस्टर पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने बनाया 'जीरो कैलोरी' पास्ता, रोहित सराफ वीडियो शेयर कर बोले- 'पूरी तरह भ्रम है'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed