Abhijeet Sawant: इंडियन आइडल के पहले विजेता अभिजीत सावंत ने अब जाकर किया ये काम, करियर को पूरे हुए 20 साल
Abhijeet Sawant Sings TV Serial Title Track: गायक अभिजीत सावंत ने 20 साल के अपने लंबे करियर में पहली बार किसी टीवी शो के लिए गाना गाया है। उन्होंने इस अनुभव को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो 'वीन डोंघंटली तुटेना' के लिए गाया गाना
अभिजीत ने शो 'वीन डोंघंटली तुटेना' के लिए गाना रिकॉर्ड किया है। अपने इस एक्सपीरियंस को लेकर अभिजीत ने कहा है कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है टीवी शो के लिए गाना गाकर। उन्होंने ये भी कहा कि हमेशा पहला अनुभव बहुत खास होता है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: 'माधुरी जैसा डांस लेकिन संजय दत्त..', अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के डांस वीडियो पर किया कटाक्ष
'पैसा थेंबा थेंबा गळा' फिर से आया सुर्खियों में
इस टाइटल ट्रैक के साथ-साथ अभिजीत का एक और गाना इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है- 'पैसा थेंबा थेंबा गळा'। इस गाने में पुराने जमाने की क्लासिक धुनों को आज के दौर के संगीत के साथ जोड़ा गया है। खास बात यह है कि इस गाने में दादा कोंडके की फेमस मराठी धुन 'धगला लागली कळा' को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। अभिजीत का कहना है कि उन्होंने इस गाने को दिल से गाया है और जब दर्शक उसे पसंद करते हैं तो उससे बड़ा इनाम कोई नहीं होता। यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है।
2005 से अब तक का सफर
अभिजीत सावंत ने 2005 में 'इंडियन आइडल' जीतकर संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उसी साल उनका पहला एल्बम ‘आपका अभिजीत सावंत’ रिलीज हुआ, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ के लिए रोमांटिक ट्रैक 'मर जावां मिट जावां' गाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ।
उनका दूसरा एल्बम ‘जुनून’ 2007 में आया और तीसरा एल्बम ‘फरीदा’ 2013 में रिलीज हुआ। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' (2009) में बतौर अभिनेता डेब्यू किया और ‘तीस मार खान’ में कैमियो किया। ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘सीआईडी’ जैसे टीवी शो में भी वे नजर आ चुके हैं।