फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films

CJP Protest: 'रंग दे बसंती' से लेकर 'युवा' तक, जानें किन फिल्मों में दिखा विरोध प्रदर्शन का नया रूप

Wed, 22 Jul 2026 08:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

Films Based On Youth protest: भारत की राजधानी दिल्ली में इन दिनों विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध सिर्फ देश की राजधानी तक ही सीमित नही हैं, बल्कि देश के कई शहरों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच जानिए बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनकी कहानियों में युवाओं को विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया।

विज्ञापन
aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्में जिनमें दिखाया गया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'रंग दे बसंती' से लेकर 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी फिल्मों के कई सीन वायरल हैं। वजह है दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शन के अलावा सोशल मीडिया पर विरोध जताने के लिए यूजर्स कई फिल्मों के अहम सीन भी शेयर करके अपने मन की बात बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय सिनेमा में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें युवाओं को विरोध प्रदर्शन करते दिखाया गया है। आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' से लेकर 'मैं आजाद हूं' तक कई फिल्मों में इसकी झलक देखने के मिली है। जानिए इन फिल्मों के बारे में..
विज्ञापन

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'रंग दे बसंती' - फोटो : सोशल मीडिया
'रंग दे बसंती'
फिल्म 'रंग दे बसंती' 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में युवाओं के प्रदर्शन की ताकत को दिखाया था। फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ का लुफ्त उठाने वाला एक ग्रुप के बारे में थी, जो हमेशा राजनीति से दूर रहता है।
एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग करते वक्त वह स्वतंत्रता के लिए वह देश की आजादी के लिए लड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, अशफाकुल्लाह खान और बिस्मिल के किरदार के बारे में पढ़ते और जानते हैं।
आगे जब उनका एक दोस्त विमान हादसे में मारा जाता है उसके उन्हें लोकतंत्र का महत्व समझ आता है। युवा पीढ़ी पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। 
इसमें आमिर खान, सोहा अली खान, आर माधवन और शरमन जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'युवा' - फोटो : सोशल मीडिया
'युवा'
फिल्म 'युवा' 2004 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी समाज में होने वाली गुंडागर्दी और उसका कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों पर होने वाले प्रभाव को भी दिखाया गया। अजय देवगन ने फिल्म में कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के माइकल का किरदार निभाया।
माइकल, जो कॉलेज का स्टूडेंट लीडर भी है और समाज में बदलाव भी लाना चाहता है पर राजनैतिक भष्ट नेताओं के कारण वह कई मुश्किलों से घिरा रहता है। माइकल पर कई हमले होते हैं। मगर वो उसका मनोबल नहीं तोड़ पाते।
फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। इसमें अजय के अलावा अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और एशा देओल जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' - फोटो : सोशल मीडिया
'नो वन किल्ड जेसिका'
मशहूर जेसिका लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में एकता की शक्ति को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी जेसिका को न्याय दिलाने पर आधारित थी। जेसिका एक बार टेंडर थीं, जिनकी एक नेता के बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
फिल्म में जेसिका के निधन के बाद  उसकी बहन सबरीना को न्याय पाने के लिए संघर्ष करते दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया कि शांतिपूर्ण ढंग से भी प्रदर्शन किया जा सकता है।
जेसिका के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए युवाओं और लोगों द्वारा किए गए कैंडल मार्च से लेकर पोस्टर मार्च तक, फिल्म में सच्चाई की जंग को दिखाया गया। इस फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में थीं, निर्देशक राज कुमार गुप्ता थे।
 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'हासिल' - फोटो : सोशल मीडिया
'हासिल'
फिल्म 'हासिल' 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था। कहानी प्रयागराज स्थित यूनिवर्सिटी में होने वाली स्टूडेंट पॉलिटिक्स के उतार-चढ़ाव के बारे थी। इसमें लव स्टोरी भी दिखाई गई जो इन सबके बीच फंसी हुई है।
फिल्म स्टूडेंट पॉलिटिक्स के मुद्दे, एक्टिविज्म और जागरुकता को एक सधे हुए तरीके से पेश करती है। इसके साथ ही लोकतंत्र में युवाओं के भविष्य का महत्व भी समझाती है। फिल्म में जिमी शेरगिल, इरफान खान और आशुतोष राणा जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में थे।
 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'मैं आजाद हूं' - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं आजाद हूं' 
फिल्म 'मैं आजाद हूं' 1989 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'इतने बाजू इतने सर' काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने खुद गाया था। फिल्म में एक महिला पत्रकार की करप्शन के खिलाफ जंग और और उसमें एक साधारण इंसान के भागदौड़ को दिखाया गया।
फिल्म की पटकथा समाजिक एकता और संघर्ष के खिलाफ होने वाली लड़ाई से प्रभावित है। इस फिल्म में शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार निभाया था। 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'उधम सिंह' - फोटो : सोशल मीडिया
'सरदार उधम'
फिल्म 'सरदार उधम' 2021 में रिलीज हुई थी। निर्देशन शूजीत सरकार ने किया था। फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई थी। लोकतंत्र और सहमति की सोच को फिल्म में साफ दिखाया गया है। यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई और विरोध करने के हक की भावना से प्रेरित थी। 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'आरक्षण' - फोटो : सोशल मीडिया
'आरक्षण' 
2011 में रिलीज हुई फिल्म 'आरक्षण' का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। फिल्म में शिक्षा विभाग को व्यापार बनाने और जाती भेदभाव से देश को होने वाले नुकसान को दिखाया गया। इसमें अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में हक कि लिए सही तरीके से विरोध करना और एकजुटता की ताकत को दिखाया गया। 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'रांझणा' - फोटो : सोशल मीडिया
'रांझणा'
फिल्म 'रांझणा' वैसे तो एक लव स्टोरी थी। मगर इसके एक हिस्से में कॉलेज के बच्चों का राजनीति में उतरना और प्रोटेस्ट करना भी दिखाया गया। फिल्म का दूसरा भाग पूरी तरह से राजनीति और कॉलेज स्टूडेंट्स के जीवन का संबंध दिखाया। 
इसमें भी स्टूडेंट्स राजनेता और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। वहीं इसमें धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल अहम भूमिकाओं में थे। 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'गुलाल' - फोटो : सोशल मीडिया
'गुलाल'
फिल्म 'गुलाल' 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में के के मेनन, पियूष मिश्रा और राज सिंब चौधरी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की कहानी में छात्र राजनीति और अलगाववाद की समस्यायों को दिखाया गया। इन सबका युवाओं की सोच पर कितना प्रभाव पड़ता है, यह सब इस फिल्म में दिखाया गया है।
 

aamir khan rang de basanti to yuva and shabana azmi mai azaad hoon Amid CJP protest watch these films
फिल्म 'सत्याग्रह' - फोटो : सोशल मीडिया
'सत्याग्रह' 
2013 में रिलीज हुई 'सत्याग्रह' का निर्देशन भी प्रकाश राज ने किया था। फिल्म की कहानी में एक ऐसे वृद्ध व्यक्ति की है जो अपने बेटे की पेंशन के लिए अधिकारियों के सामने जलील होता है। इसी आक्रोश में एक अधिकारी को थप्पड़ मार देता है।
जवाब में भ्रष्ट अधिकारी उसे जेल में बंद करवा देते हैं। मगर समाज के लोग उसके लिए एकजुट होते हैं और उसके लिए उसका साथ देकर लड़ते भी हैं। फिल्म के एक बड़े हिस्से में विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया। इसमें अमिताभ बच्चन, अर्जुन रामपाल, अजय देवगन, करीना कपूर और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed