Aamir khan: 'मुझे अकेले रहना पसंद नहीं, मुझे पार्टनर की जरूरत है', आमिर खान ने रिया के शो में कही ये बात
एक्टर ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें पार्टनर की जरूरत है। हालांकि, आमिर ने इसे किस संदर्भ में कहा, यह भी समझ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों एक्स वाइफ का भी जिक्र किया।
विस्तार
अभिनेता आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में पहुंचे। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने यहां अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी तीसरी शादी को लेकर भी चुप्पी तोड़ी। रिया ने आमिर खान से शादी पर कुछ सलाह देने को कहा, जिस पर आमिर ने साफ इनकार कर दिया और अपनी दो असफल शादियों का हवाला दिया।
कैसे हैं दोनों पूर्व पत्नियों से रिश्ते?
एक्टर ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्हें पार्टनर की जरूरत है। हालांकि, आमिर ने इसे किस संदर्भ में कहा, यह भी समझ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों एक्स वाइफ का भी जिक्र किया। आमिर खान ने बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे अकेले रहना बिल्कुल पसंद नहीं। मुझे एक पार्टनर की जरूरत है। मैं अकेले रहने वाला इंसान नहीं हूं, मुझे साथ पसंद है। मैं अपनी दोनों एक्स वाइफ-रीना और किरण के बहुत करीब हूं। हम सभी एक परिवार की तरह हैं'।
Aly Goni: अली गोनी ने किया आसिम रियाज का समर्थन, कहा- अगर वह इतना आक्रामक दिखे, तो उन्हें उकसाया गया होगा
बोले- 'शादी पर सलाह नहीं दूंगा'
इसके अलावा आमिर खान से रिया ने शादी पर उनके विचार जानने चाहे। इस पर आमिर ने कहा, 'मेरी दो शादियां असफल रही हैं। इसलिए मुझसे शादी पर कोई सलाह मत मांगिए।' इसके अलावा आमिर से जब तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अब 59 साल का हूं। अब कहां फिर से शादी होगी। मुश्किल लग रहा है। मेरी जिंदगी में कई रिश्ते हैं, मैं अपने बच्चों और परिवार के साथ जुड़ा हुआ हूं'।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?
आमिर की अगली फिल्म
आमिर खान दो शादी कर चुके हैं, हालांकि उनकी दोनों शादी असफल रही हैं। पहली शादी उनकी रीना दत्ता से हुई, जिनके साथ उनके दो बच्चे-जुनैद खान और आयरा हैं। वहीं, दूसरी शादी उनकी निर्देशक किरण राव से हुई, उनके साथ आमिर के एक बेटा आजाद है। आमिर के बड़े बेटे जुनैद भी फिल्म 'महाराज' से इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' है।