{"_id":"61863827d3ece845a45c569a","slug":"aamir-khan-daughter-ira-khan-celebrates-diwali-2021-with-boyfriend-nupur-shikare","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ira Khan with Boyfriend: बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ आमिर खान की बेटी आइरा ने मनाई दिवाली, वायरल हुई फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ira Khan with Boyfriend: बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ आमिर खान की बेटी आइरा ने मनाई दिवाली, वायरल हुई फोटो
Sat, 06 Nov 2021 01:50 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
नुपुर शिखरे-आइरा खान-प्रीतम शिखरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इस साल दिवाली अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे और उनकी मां प्रीतम शिखरे के साथ मनाई। नूपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा और अपनी मां के साथ फोटोज शेयर की है।
विज्ञापन
तस्वीरों में आइरा खान लाल रंग के ब्लाउज के साथ सैल्मन कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं नुपुर ने पीले रंग का कुर्ता और केसरिया रंग की धोती पहने हुए हैं।
विज्ञापन
फैंस ने तस्वीर पर लुटाया प्यार
इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, कपड़े पहनें, स्माइल करें और कैमरे को देखकर चीज कहें। उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाओं के साथ ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "प्यारा परिवार।" एक अन्य ने लिखा, "आप लोग कितने प्यारे लग रहे हैं, हैप्पी हैप्पी दिवाली।" एक यूजर ने यह भी कहा, ''आप लोग कमाल हैं।''
विज्ञापन
आइरा और नुपुर दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि आइरा 'फिटनिज्म' के फाउंडर, नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। नुपुर फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट हैं और आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। उन्होंने आइरा खान को भी ट्रेनिंग दी है। बात करें आइरा की, तो वो अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखने वाली हैं।
फरवरी में किया था रिश्ते का एलान
इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। फरवरी में प्रॉमिस डे के मौके पर आइरा ने नुपुर के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा था, "आपके साथ वादें निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है।" कुछ महीने पहले दोनों ने हिमाचल प्रदेश में एक साथ छुट्टियां मनाईं थीं और तस्वीरें भी साझा की थीं ।