{"_id":"67d014befdc32d540e0dee80","slug":"aamir-khan-and-javed-akhtar-raised-question-on-poor-performance-of-bollywood-films-in-cinema-hall-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Javed Akhtar: ‘उनकी फिल्में 600-700 करोड़ कर रही और हमारी…’ गीतकार ने हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर किया कटाक्ष","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Javed Akhtar: ‘उनकी फिल्में 600-700 करोड़ कर रही और हमारी…’ गीतकार ने हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर किया कटाक्ष
Tue, 11 Mar 2025 04:20 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 11 Mar 2025 04:20 PM IST
सार
Javed Akhtar: हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड फिल्मों के गिरते ग्राफ को लेकर चर्चा की। जावेद अख्तर ने कहा कि उनकी फिल्में 600-700 करोड़ रुपये कमा रही और कुछ अच्छी हिंदी फिल्में भी उन्हीं के भरोसे चली हैं। आइए जानत हैं कि जावेद साहब ने ऐसा क्यों कहा?
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : एक्स
विस्तार
हिंदी में डब की गई साउथ की फिल्मों की सफलता और बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों का गिरता स्तर आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। अब इसे लेकर गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेता आमिर खान ने बड़ी बात कही है। आमिर खान ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म हिंदी फिल्मों के ना चलने का प्रमुख कारण है। यही है हमारा बिजनेस मॉडल। जानिए पूरी बात।
विज्ञापन
हिंदी फिल्में भी साउथ डायरेक्टर के भरोसे हैं
आमिर खान और जावेद अख्तर एक समारोह में पहुंचे, जहां अभिनेता से जावेद साहब ने पूछा कि बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं चल पा रही हैं? साउथ की डब फिल्में जहां 600-700 करोड़ रुपये कमाई कर रही हैं, वहीं बॉलीवुड की कुछ फिल्में भी साउथ डायरेक्टर के भरोसे हिट हो रही हैं। इसके पीछे क्या कारण हैं। आमिर ने जवाब में ओटीटी को कारण बताया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: महिला आयोग के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, IGL में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई पूछताछ
विज्ञापन
यह हमारा बिजनेस मॉडल है
अभिनेता ने ओटीटी को दोषी बताते हुए कहा कि हम अपने दर्शकों को कहते हैं कि आइए टिकट लीजिए, अगर आप नहीं आ पा रहें हैं तो हम आपके घर आ रहे हैं। सात-आठ हफ्ते के अंदर वही फिल्म ओटीटी पर आ जाती है। यही हमारा बिजनेस मॉडल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले वह मनोरंजन के लिए फिल्में देखने जाते थे, अब उनके जेब में मनोरंजन हैं। इसने कारोबार को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Vijay: विजय पर लगा चेन्नई में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुसलमानों का अपमान करने का आरोप, अभिनेता पर केस दर्ज
वो अपने मूल को भूल गए हैं
साउथ की फिल्मों के ब्लॉकबस्टर होने पर जावेद ने आमिर खान से सवाल किया कि हम अलग क्यों हैं? इस पर अभिनेता ने कहा कि हिंदी सिनेमा के निर्देशक अपने मूल जड़ों से हटकर फिल्में बना रहे हैं। वह मल्टीप्लेक्स और ओटीटी आधारित फिल्मों के निर्माण की कोशिश में हैं।
आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं। हाल ही में वह अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में व्यस्त हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में इस साल क्रिसमस के दिन रिलीज होगी।