फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   96th academy awards know here winners list of oscars 2024 read details here

Oscars 2024: ऑस्कर में इस साल किसका दिखा जलवा, जानें किस-किसने अपने नाम किया अवॉर्ड

Mon, 11 Mar 2024 06:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Mar 2024 06:47 AM IST
सार

ऑस्कर समारोह में पुअर थिंग्स का जलवा देखने को मिला है। इस फिल्म को कुल 11 कैटेगरी में नामांकन मिला था, जिसमें से इसने अब तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 

विज्ञापन
96th academy awards know here winners list of oscars 2024 read details here
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

96वें अकादमी पुरस्कार लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर आयोजित हुआ। भारत में इसका प्रसारण 11 मार्च सुबह चार बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ। मनोरंजन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में कई फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला। आइए जानते हैं किन-किन फिल्मों और कलाकारों ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन

Taapsee Pannu: शादी के अफवाहों से परेशान हुईं 'हसीन दिलरुबा', बोलीं- सही वक्त आने पर सबको पता चल जाएगा

विज्ञापन

ओपेनहाइमर- पुअर थिंग्स का दिखा दबदबा

ऑस्कर समारोह में पुअर थिंग्स और ओपनेहाइमर का जलवा देखने को मिला है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को 13 और पुअर थिंग्स को कुल 11 कैटेगरी में नामांकन मिला था, जिसमें से इन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

इन्हें मिला अवॉर्ड

फिल्म 'अमेरिकन फिक्शन' के लिए कॉर्ड जेफरसन को एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म ने बार्बी, ओपनहाइमर, पूअर थिंग्स और द जोन ऑफ इंट्रेस्ट को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, 'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल' के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जस्टिन ट्रीट को दिया गया। बेस्ट एनिमेटेड पिक्चर में 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने बाजी मारी। इसके अलावा बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में 'वॉर इज ऑवर' ने अवॉर्ड जीता।

विज्ञापन

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने भी जीता पुरस्कार

डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ को द होल्डओवर्स' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं, ओपेनहाइमर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में उनका मुकाबला स्टर्लिंग के. ब्राउन - अमेरिकन फिक्शन, रॉबर्ट डी नीरो - किलर्स ऑफ द फ्लावर मून, रयान गोसलिंग - बार्बी और मार्क रफालो - पुअर थिंग्स से था। निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर रेस में पीछे रह गई। '20 डेज इन मारियुपोल' को बेस्ट डाक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला। सिनेमैटोग्राफी और ओरिजनल स्कोर के लिए ओपनेहाइमर ने अवॉर्ड जीते। वहीं, बार्बी को ओरिजनल सॉन्ग के लिए पुरस्कार दिया गया।
Actress: बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं बिहार की ये अभिनेत्रियां, हुनर के दम पर दुनियाभर में बजा अभिनय का डंका

विजेताओें की लिस्ट इस प्रकार है-

बेस्ट पिक्चर
ओपेनहाइमर

बेस्ट डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन - ओपेनहाइमर  

बेस्ट एक्टर
किलियन मर्फी - ओपेनहाइमर

बेस्ट एक्ट्रेस
एम्मा स्टोन - पुअर थिंग्स 

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - ओपेनहाइमर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 
दा'वाइन जॉय रैंडोल्फ - द होल्डओवर्स

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले
जस्टिन ट्रिट और आर्थर हरारी: एनाटॉमी ऑफ ए फॉल

बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
अमेरिकन फिक्शन

बेस्ट सिनेमटोग्राफी
ओपेनहाइमर: होयते वान होयटेमा

बेस्ट साउंड
द जोन ऑफ इंटरेस्ट

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग
"बार्बी" से वॉट वॉस आई मेड फॉर

बेस्ट ओरिजनल स्कोर
ओपनेहाइमर

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन 
पुअर थिंग्स - होली वाडिंगटन

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म 
20 डेज इन मारियुपोल

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 
द लास्ट रिपेयर शॉप

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म
द वॉर इज ओवर

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
द जोन ऑफ इंटरेस्ट 

बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म 
द बॉय एंड द हेरॉन

बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल 
पुअर थिंग्स

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
पुअर थिंग्स

बेस्ट एडिटिंग
ओपेनहाइमर

विजुअल इफेक्ट्स
गॉडजिला माइनस वन

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म
द वंडर फुल स्टोरी ऑफ हेनरी शुगर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed