फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema

71st National Awards: 'जवान', 'एनिमल' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, 71वें नेशनल अवॉर्ड में इन हिंदी फिल्मों का जलवा

Sat, 02 Aug 2025 10:45 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

Hindi Movies Won 71st National Award: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को कई कलाकारों को उनके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख को 'जवान' के लिए ये पुरस्कार मिला है। लेकिन चलिए आपको बताते हैं उन हिंदी फिल्मों के बारे में जिनका जलवा नेशनल अवॉर्ड्स में देखने को मिला है।

विज्ञापन
71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema
हिंदी फिल्में - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। इस साल कई हिंदी फिल्मों और कलाकारों को नेशनल अवॉर्ड दिया गया। आइए जानते हैं किन-किन हिंदी फिल्मों और सितारों का इस बार के नेशनल अवॉर्ड में जलवा देखने को मिला है। 
विज्ञापन


‘जवान’
कई दशक से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान को आखिरकार उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिल गया है। ये पुरस्कार उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए दिया गया, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था। डायरेक्टर एटली की इस फिल्म में शाहरुख एक आर्मी अफसर और उसके बेटे के किरदार में दिखे। फिल्म में देशभक्ति, सामाजिक मुद्दों और एक्शन का बेहतरीन मेल देखने को मिला, जो शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी।
विज्ञापन


 

71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
‘12वीं फेल’
एक और अभिनेता जो सुर्खियों में रहे वो हैं विक्रांत मैसी, जिन्हें ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में उन्होंने एक संघर्ष करने वाले छात्र का किरदार निभाया जो यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाने के लिए तमाम सामाजिक और आर्थिक मुश्किलों से लड़ता है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दर्शकों को खूब प्रेरणा देती है।

ये खबर भी पढ़ें: Ashutosh Gowariker: जब आशुतोष से पूछा गया कि ‘लगान’ के बाद वो कहां गायब हो गए, तो डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

‘कटहल’
एक सामाजिक व्यंग्य पर आधारित फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसमें सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की है जहां दो कटहल चोरी हो जाते हैं और एक महिला पुलिस अधिकारी को ये केस सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाती है। 

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में एक भारतीय मां की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक मां अपने बच्चों को वापस लाने के लिए नॉर्वे की सामाजिक व्यवस्था से लड़ाई लड़ती है। रानी के बेहतरीन अभिनय ने इस फिल्म को भावनात्मक रूप से बेहद प्रभावशाली बना दिया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया।

 

71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
‘द केरला स्टोरी’
विवादों में रही ‘द केरला स्टोरी’ को इस बार सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म की सिनेमैटिक प्रस्तुति और कहानी ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों को प्रभावित किया। यह फिल्म उन लड़कियों की कहानी पर आधारित है जिनका धोखे से धर्म परिवर्तन किया जाता था।

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ 
मनोज बाजपेयी की कोर्ट रूम ड्रामा ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को सर्वश्रेष्ठ डायलॉग का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म में वकील के रूप में मनोज बाजपेयी ने दमदार अभिनय किया और दीपक किंगरानी द्वारा लिखे गए डायलॉग्स ने फिल्म को खास बना दिया।
 
विज्ञापन

71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इंस्टाग्राम
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

‘सैम बहादुर’
विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने में सफल रही। बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड श्रीकांत देसाई को फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए दिया गया। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का सम्मान सचिन लावेलकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर को फिल्म सैम बहादुर के लिए दिया गया। इसके अलावा फिल्म 'बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरनमेंटल वैल्यूज' का नेशनल अवॉर्ड भी जीत गई।

 

71st national awards bollywood winners shahrukh khan rani mukherjee vikrant hindi cinema
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
‘एनिमल’
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला इसे सचिन सुधाकरण और हरिहरन मुरलीधरन ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed